‘लल्लन टॉप’हो गए भानु झा

TV
Spread the love

रिपब्लिक भारत से भानु कुमार झा ने इस्तीफा दे दिया है। भानु झा टीवी टुडे ग्रुप की वेबसाइट लल्लन टॉप के साथ नई पारी की शुरुआत कर रहे हैं। भानु बतौर सीनियर प्रोड्यूसर वेबसाइट से जुड़े हैं। भानु रिपब्लिक भारत के प्राइम टाइम शो ‘ये भारत की बात’ है का हिस्सा थे। इसके अलावा भानु रिपब्लिक भारत के अलग-अलग प्राइम टाइम शो में भी अहम जिम्मेदारी निभा चुके हैं।

2016 में एबीपी न्यूज़ से करियर की शुरुआत करने वाले भानु ने यहां रहते हुए वायरल सच, आज की तारीख, वाह क्रिकेट समेत तमाम शो में अपनी अहम जिम्मेदारी निभाई। 3 साल बाद भानु अर्नब गोस्वामी के चैनल रिपब्लिक भारत का हिस्सा बने।2015-2016 IIMC बैच के छात्र रहे भानु कुमार झा ने दिल्ली के जामिया से ग्रेजुएशन किया है।

खबरीमीडिया की तरफ से भानु कुमार झा को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Bhanu Kumar Jha, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism