Yamuna Expressway

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफ़र करने वालों के लिए खुशखबरी

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे से जुड़ी अच्छी और बड़ी खबर पढ़िए

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज है। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे (Eastern Peripheral Expressway) को कनेक्ट किया जाएगा। यूपी के गौतम बुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) जिले के यमुना एक्सप्रेसवे पर ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से जोड़ने वाले इंटरचेंज को मंजूरी मिल गई है। इसका निर्माण नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (National Highways Authority of India) कराएगा, जो बहुत ही जल्द शुरू हो जाएगा। एक साल के भीतर कार्य को पूरा करना होगा। इंटरचेंज के निर्माण को लेकर साल 2019 से कवायद चल रही थी। इसे 60 हेक्टेयर जमीन पर लगभग 270 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Gurugram: नोएडा-दिल्ली से 11 अप्रैल को गुरुग्राम जाने वालों के लिए जरूरी खबर

Pic Social Media

प्राप्त जानकारी के मुताबिक प्राधिकरण की ओर से 22 नवंबर 2019 को मैसर्स देव यश प्रोजेक्ट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर से एग्रीमेंट किया गया था। किसानों के अतिरिक्त मुआवजा की मांग के कारण इंटरचेंज का निर्माण कार्य तय समय से शुरू नहीं हो पाया था। इससे इंटरचेंज के निर्माण की लागत बढ़ गई। साल 2024 के मई में प्राधिकरण ने निर्माण कार्य के लिए नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया को जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया।

शासन के पास पहुंचा प्रस्ताव

इंटरचेंज (Interchanges) का निर्माण करने का निर्णय उपमंत्री परिषद से लिया गया था। इसलिए निर्माणकर्ता एजेंसी बदलने के फैसले पर मंत्रिपरिषद की मंजूरी आवश्यक थी। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) प्राधिकरण की ओर से इसका प्रस्ताव शासन को भेज दिया गया था। मंत्री परिषद ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी। यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अरुणवीर सिंह के मुताबिक यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के जीरो प्वाइंट से 10 किलोमीटर पर जगनपुर अफजलपुर से केजीपी को जोड़ा जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

8 लूप का होगा निर्माण

दोनों एक्सप्रेसवे को कनेक्ट करने के लिए इंटरचेंज पर 8 लूप का निर्माण होगा। ये कुल मिलाकर 11 किलोमीटर के होंगे। इनमें 4 लूप उतरने और 4 लूप चढ़ने के लिए बनाए जाएंगे। इससे एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों को इंटरचेंज से उतरने और चढ़ने के लिए जाम का समस्या नहीं होगी। दोनों एक्सप्रेसवे जुड़ने से गाजियाबाद, हापुड़ और मेरठ के लोगों को आगरा की ओर जाने के लिए यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) पर चढ़ने के लिए ग्रेटर नोएडा परी चौक नहीं जाना पड़ेगा।

ये भी पढ़ेंः DDA Flat: DDA का बंपर ऑफर..महिलाओं को 25% तक मिल रही है छूट

20 किलोमीटर का नहीं लगाना पड़ेगा चक्कर

कनेक्टिविटी होने से इन जिलों के वाहन दुहाई और डासना से ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर चढ़ने के बाद सीधे यमुना एक्सप्रेसवे पहुंच सकेंगे। इसके साथ ही मथुरा, आगरा की ओर से जाने वाले यात्रियों को पेरिफेरल पर चढ़ने के लिए 20 किलोमीटर का चक्कर भी नहीं लगाना पड़ेगा, इससे पेट्रोल और समय दोनों की बचत होगी।