World Cheapest Places

World Cheapest Places: दुनिया की सबसे सस्ती जगह

Trending बिजनेस
Spread the love

World के इस देश में 10 हजार में लीजिए 30 लाख का मजा!

World Cheapest Places: आज के समय में दुनिया भर में महंगाई तेजी से बढ़ रही है। इस सबके बीच एक ऐसा देश भी है जो बहुत सस्ता है। दुनिया के सबसे सस्ते स्थान की जानकारी हम आपको दे रहे हैं। हर कोई ऐसे देश में रहने का सपना देखता है, जहां उसे रहने के लिए सस्ती और सुरक्षित दोनों चीजें मिल सकें। जबकि कई देश ऐसे हैं, जहां दोनों चीजें मिलना थोड़ा मुश्किल है, लेकिन उनमें से कुछ ऐसे देश भी हैं, जहां आपको रहने के लिए सस्ती और सुरक्षित दोनों चीजें एक साथ मिल सकती हैं। पढ़िए पूरी डिटेल्स…
ये भी पढ़ेः Bajaj की CNG बाइक..आपको पता हैं इसके फीचर्स?

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
World Cheapest Places:
दुनिया की सबसे सस्ती जगह का नाम वियतनाम है। भारत के हर नागरिक को वियतनाम जाकर करोड़पति वाली फीलिंग आ सकती है। अगर आप भी इस माइंडसेट से घूमने जाना चाहते हैं तो वियतनाम (Vietnam) आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। इससे आपकी कम बजट में एक इंटरनेशल ट्रिप हो जाएगी।

World Cheapest Places: वियतनाम एक ऐसा देश है जहां भारतीय रुपये का मूल्य वास्तव में बहुत अधिक है। यहां आपको बहुत अमीरों वाली फिलिंग आएगी। वियतनाम में अगर आपके पास 1 हजार भारतीय रुपये हैं, तो इसकी कीमत बहुत अधिक हो सकती है। वियतनाम अपने स्वादिष्ट स्ट्रीट फूड, दिलचस्प संस्कृति और खूबसूरत प्रकृति के लिए जाना जाता है।

Pic Social Media

World Cheapest Places: इसलिए, भले ही आपके पास बहुत सारा पैसा न हो, फिर भी आप केवल कुछ हजार रुपयों के साथ वियतनाम जाकर घूम फिर सकते हैं। बहुत से लोग दिसंबर और जनवरी में वहां जाना पसंद करते हैं क्योंकि वे नया साल वहीं मनाते हैं।

World Cheapest Places: वियतनाम में नए साल का जश्न मनाना अन्य देशों की तुलना में और भी सस्ता है। समुद्र से घिरा यह छोटा देश साउथ ईस्ट एशिया में स्थित है। घूमने-फिरने के लिहाज से यहां बीच, लेक और जंगल सफारी तीनों ही चीजें उपलब्ध हैं। बात करें करेंसी की तो यहां चलता है वितयनामी डोंग। भारतीय 1 रुपए के बदले आपको 299 वियतनामी डोंग मिल जाएंगे।

Pic Social Media

यह बहुत कुछ है देखने लायक

World Cheapest Places: यहां देखने लायक जगह है हनोई, हो ची मिन्ह, सापा, हा लोंग बे, नहा तरांग, मेकोंग डेल्टा, वार मेमोरियल। वियतनाम में एक ठंडा टूरिस्ट प्लेस है, जिसे हालोंग बे कहा जाता है। यह पर्यटकों के लिए वास्तव में एक लोकप्रिय स्थान है और इसका एक विशेष नाम भी है, “बे ऑफ डिस्कवरिंग ड्रैगन।” यह इतना खास है कि यूनेस्को ने इसे दुनिया के विशेष स्थानों की सूची में रखा है।

World Cheapest Places: वियतनाम की खूबसूरत जगह राजधानी हनोई है। इसका बहुत पुराना इतिहास है और यह एक ऐसी जगह है जिसे लोग वास्तव में पसंद करते हैं। वियतनाम के उत्तरी भाग में हुआ गियांग नामक एक शहर है जहां पर्यटक जाना बहुत पसंद करते हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेः Train Ticket: ट्रेन की टिकट नहीं हुई कंफर्म तो दोगुना मिलेगा रिफंड..जानिए कैसे?

जानिए इंडिया से वियतनाम कैसे जाएं

World Cheapest Places: वियतनाम के लिए कई डायरेक्ट फ्लाइट्स उपलब्ध हैं। दिल्ली टू वियतनाम का कम से कम किराया अभी 8,466 रुपए है। दिल्ली से वियतनाम पहुंचने में आपको 11 घंटे 20 मिनट लगेंगे। यह आपको हो ची मिन्ह सिटी में उतारेगी। यहां से आप कोई नजदीकी होटल बुक कर सकते हैं। यहां प्रति दिन रहने का खर्च कम से कम 1000 है। यहां आप टूरिस्ट हॉस्टल में स्टे कर सकते हैं। दिन में तीन बार खाने का पूरा खर्च करीब 800 रुपए आ सकता है।

10 हजार में लीजिए 30 लाख का मजा

World Cheapest Places: अगर आपके पास मात्र 10 हजार रुपए हैं तो चिंता न करें। भारत के 10 हजार रुपए की कीमत वियतनाम में 29 लाख, 90 हजार वियतनामी डोंग हो जाती है। इस प्रकार आप भारत के 10 हजार रुपए में पूरे 30 लाख रुपए वाला मजा वियतनाम में ले सकते हैं। है ना मजेदार जगह जो दुनिया की सबसे सस्ती जगह है।