Lucky Flower: ये फूल लाएगा जीवन में सौभाग्य? जानें अपने Birthday Month के अनुसार, इसका महत्व

Trending Vastu-homes

Lucky Flower: बच्चा किस महीने में जन्मा है ये बात उसका मंथ काफी कुछ बता देता है। वहीं, फूलों को लेकर भी अक्सर काफी तरह के तर्क दिए जाते हैं। सनातन धर्म में भी इस बात का उल्लेख किया गया है की किस भगवान को कौन से फूल चढ़ाना शुभ माना जाता है। लेकिन आज हम भगवान नहीं बल्कि इंसानों के बारे में लकी फूलों के बारे में बताएंगे।

जानते हैं कि किस महीने में जन्म लेने वाले का किस कलर के फूलों से संबंध होता है:
जनवरी

जनवरी में जन्में बच्चों के लिए गुलाबी रंग का फूल शुभ माना जाता है। गुलाबी रंग का फूल दरअसल, शांति और बुद्धिमानी का प्रतीक होता है। इसलिए आप तोहफे में जनवरी में जन्में हुए बैकों को गुलाबी रंग के फूल दे सकते हैं।

फरवरी

फरवरी के महीने को प्यार का महीना भी कहा जाता है। ऐसे में फरवरी में जन्में बच्चों को गुलाब ( Rose) का फूल देना चाहिए। ये इनके लिए अत्यंत शुभ होता है। इसके अलावा इनके लिए कमल को फूल भी काफी ज्यादा लकी होता है।

मार्च

मार्च में जन्में बच्चों को चमेली का फूल देना अच्छा होता है। मार्च महीने में जन्में लोग अपने दोस्ती को पूर्ण तरीके से निभाना जानते हैं, ऐसा कहा जाता है। वहीं, वे जहां भी जाते हैं वहां अपनी पक्की दोस्ती की छाप छोड़ जाते हैं।

अप्रैल

अप्रैल में जन्म लेने वाले बच्चे के लिए गुड़हल का फूल अत्यंत शुभ माना जाता है। मान्यता अनुसार इस फूल को देने से जीवन रंगों से भर जाता है और खुशियां ही खुशियां आती हैं।

मई

मई में जन्में बच्चे के लिए सफेद रंग का फूल काफी ज्यादा लकी होता है। सफेद रंग का फूल काफी ज्यादा लकी भी माना जाता है। आप इस महीने के जन्में बच्चों को सफेद रंग के फूल भेंट कर सकते हैं।

जून

जून में जन्में बच्चों के लिए पिंक गुलाब का फूल काफी ज्यादा शुभ और लकी माना जाता है। कहा जाता है कि इस महीने में जन्में लोगों को गुलाब का फूल यदि तोहफे में देते हैं तो जीवन में निरंतर आगे बढ़ते जाते हैं।

जुलाई

जुलाई में जन्में बच्चों के लिए चंपा का फूल काफी ज्यादा लकी होता है। चंपा का फूल उनके जीवन में खुशहाली लेकर के आता है।

अगस्त

अगस्त महीने में जन्म लेने वाले बच्चों को पीले रंग के फूल देना बहुत शुभ होता है। इस फूल का रिश्ता ग्रोथ से होता है।

सितंबर

सितंबर महीने में जन्म लेने वाले बच्चों को लाल रंग का फूल देना अत्यंत शुभ माना जाता है। ऐसे लोगों को लाल रंग के फूलों को देना चाहिए।

अक्टूबर

अक्टूबर महीने में जन्में बच्चों के लिए चमेली का फूल शुभ होता है। ये फूल काफी ज्यादा लकी होता है। ये फूल व्यक्ति के कैरियर को आगे बढ़ाने में सहायक होता है।

नवंबर

नवंबर महीने में जन्में बच्चों के लिए ग्रीन रंग का फूल लकी माना जाता है। मान्यता के अनुसार हरे रंग के कारण इन पर भगवान गणेश जी की कृपा बनी रहती है।

दिसंबर

दिसंबर में जन्में बच्चों के लिए सूरजमुखी का फूल लकी होता है। ऐसे लोगों को सूरजमुखी का फूल देना चाहिए। इससे उनके जीवन में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है।