गौतमबुद्ध नगर से सपा ने क्यों बदला कैंडिडेट?जानें कौन हैं राहुल अवाना

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Loksabha Election 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर देशभर में जोरों पर तैयारियां हो रही हैं। 18वीं लोकसभा चुनाव के लिए सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों का नाम फाइनल करने लगी हैं।। उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) में लोकसभा चुनाव की सरगर्मी काफी तेज हो गई है। यहां पर लोकसभा चुनाव को लेकर तमाम राजनीतिक दलों के अपने-अपने अपने दावे कर रहे हैं। वहीं BJP ने एक बार फिर वर्तमान सांसद डॉ. महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) को लगातार चौथी बार मैदान में उतारा है। तो वहीं विपक्षी गठबंधन में यह सीट समाजवादी पार्टी के खाते में गई है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः जनता और BJP कार्यकर्ताओं ने ठाना..डॉ. महेश शर्मा को फिर से सांसद है बनाना

Pic Social Media

सपा ने बीजेपी को चुनौती देने के लिए डॉ महेंद्र नागर (Dr Mahendra Nagar) को चुनावी मैदान में उतारा था। लेकिन बुधवार की शाम को सपा गठबंधन ने इनका टिकट काट कर उनकी जगह पर राहुल अवाना (Rahul Awana) को उम्मीदवार बनाया है। वहीं बीएसपी का प्रत्याशी के नाम आना अभी बाकी है। नोएडा जैसे क्षेत्र के कारण लोकसभा की यह सीट कई मायनों में खास मानी जाती है। इस सीट पर चुनाव होने में अभी 37 दिन बाकी हैं।

बीजेपी ने डॉ. महेश शर्मा को दिया है टिकट

बीजेपी ने इस सीट पर डॉ. महेश शर्मा पर फिर से ही विश्वास जताया है। उनका नाम भी पार्टी की पहली सूची में शामिल था। उनसे मुकाबले के लिए सपा ने डॉ. महेंद्र नागर को शनिवार को उम्मीदवार बनाया था। डॉ. महेंद्र नागर गुर्जर समाज से आते हैं। जातिगत समीकरणों के कारण से ही पार्टी नेतृत्व ने अन्य कई मजबूत उम्मीदवारों पर ध्यान देते हुए उन्हें प्रत्याशी बनाया था।

ये भी पढ़ेंः तीसरी बार..फिर से मोदी सरकार: डॉ. महेश शर्मा

Pic Social Media

पार्टी के अंदर से उठने लगे थे बगावती सुर

सपा के इस फैसले के बाद पार्टी के अंदर से ही विरोध के स्वर उठने लगे थे। पार्टी नेतृत्व को बताया जा रहा था कि गुर्जर समाज से होने के बावजूद डॉ महेंद्र नागर मजबूत प्रत्याशी साबित नहीं होंगे। महेंद्र नागर को टिकट मिलने के बाद सपा-कांग्रेस गठबंधन (SP-Congress Alliance) प्रत्याशी के नाम की घोषणा होते ही गुटबाजी भी उभरकर सामने आई थी। यही नहीं, प्रत्याशी बदलने के लिए कुछ नेताओं ने मंगलवार को लखनऊ में पार्टी मुखिया अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) से मुलाकात भी की थी।

जानिए कौन है राहुल अवाना?

सपा प्रत्याशी राहुल अवाना ने एनबीटी ऑनलाइन की टीम को अपने बारे में जानकारी देते हुए बताया कि वह मूल रूप से नोएडा के हैं। वह किसान परिवार से आते हैं। उनका गांव सेक्टर-128 स्थित असगरपुर है। उनके बाबा ओमप्रकाश अवाना तीन योजना प्रधान रहे है। उनके पिता अजीत अवाना भी प्रधान रहे है। उन्होंने चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ से बीपीएड यानी बैचलर ऑफ फिजिकल एजुकेशन की पढ़ाई की है।