चित्रा की आजतक में वापसी, HR के ईमेल में पूरी डिटेल  

TV
Spread the love

स्टार एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक महीने में ही आजतक में वापसी कर ली। चित्रा को एडिटर स्पेशल प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी दी गई है और वो सीधे न्यूज़ डायरेक्टर सुप्रियो प्रसाद को रिपोर्ट करेंगी। टीवी टुडे ग्रुप ने ईमेल जारी कर चित्रा त्रिपाठी का वेलकम किया है।

एबीपी न्यूज़ से जुड़ते ही चित्रा मुलायम सिंह यादव के अंतिम संस्कार के दौरान सैफई पहुंची थीं। उसके बाद रात 8 बजे का प्राइम टाइम शो इंडिया चाहता को चित्रा के लिए रिलॉन्च किया गया था।

एबीपी से पहले चित्रा आजतक के लोकप्रिय शो ‘शंखनाद’ को होस्ट करती हैं। इसके अलावा चित्रा अपनी ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए भी मशहूर हैं।

ये भी पढ़ें: नई बुलंदी पर एंकर चित्रा त्रिपाठी

एपीबी न्यूज की पहली पारी में उन्हें मास्टर स्ट्रोक’ के अलावा ढेर सारे कार्यक्रमों, शोज की जिम्मेदारी दी गई थी। ‘2019 कौन जीतेगा’ शो का खास शो हुआ करता था। 

 चित्रा इंडिया न्यूज में एंकर और एसोसिएट एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। चित्रा सहारा समय, न्यूज24 में भी अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुकी हैं। करियर की शुरुआत उन्होंने ईटीवी से की थी. चित्रा को ‘रामनाथ गोयनका’ अवॉर्ड भी मिल चुका है. गोरखपुर की रहने वाली चित्रा इस शहर में पढ़ाई के दौरान गोरखपुर दूरदर्शन से जुड़ीं और फिर ईटीवी पहुंचीं थीं।

READ :  Anchor Chitra Tripathi, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism