Punjab में कौन मारेगा बाजी? देखिए Exit Poll के आंकड़े क्या कहते हैं?

Trending चुनाव 2024 पंजाब राजनीति
Spread the love

Punjab Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के आखिरी व 7वें चरण में एक जून को पंजाब की 13 सीटों पर भी वोट (Vote) डाले गए हैं। पंजाब की 13 सीटों पर 328 प्रत्‍याशी मैदान में उतरे। आप, कांग्रेस, बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल के बीच मुख्‍य मुकाबला है। वहीं एग्जिट पोल (Exit Poll) पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। एग्जिट पोल में किसी जीत हो सकती है इसका अंदाजा लगाया जा सकता है। हालांकि वास्‍तविक नतीजे 4 जून को होने वाली मतगणना (Counting Of Votes) से पता चलेंगे।
ये भी पढ़े: CM केजरीवाल का केंद्र पर हमला..पंजाब को अधिकार नहीं दे रही मोदी सरकार

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections) 2024 का अंतिम चरण आज समाप्‍त हो गया है। पंजाब की 13 सीटों और चंडीगढ़ सीटा पर आज यानी 1 जून को मतदान हुए। अब चुनाव का शोर गुल थम गया है। इसके साथ ही सबकी नजरें एग्जिट पोल (Exit Poll) पर टिकी हैं। मतदान के बाद एग्जिट पोल एक सर्वे होता है। इसमें मतदान के नतीजों की एक झलक भी देखने को मिल जाती है। हालांकि, ये नतीजे पूरी तरह से सटीक नहीं होते हैं। 4 जून को परिणाम के बाद ही सटीक नतीजे सामने आएंगे।

पंजाब में 13 सीटों पर 328 प्रत्‍याशी

पंजाब में 13 सीटों पर 328 प्रत्‍याशी मैदान में उतरे। पहली बार बीजेपी, आम आदमी पार्टी, कांग्रेस और अकाली दल एक दूसरे के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं मुख्‍य मुकाबला बीजेपी, कांग्रेस और आम आदमी के बीच है।

क्‍या है एग्जिट पोल?

एग्जिट पोल मतदान के बाद होने वाला एक सर्वे होता है। इसमें मतदान कराने वाली एजेंसियों से वोटिंग की जानकारी ली जाती है और उसके बाद नतीजों का अंदाजा लगाया जाता है कि किसकी जीत पक्‍की होने वाली है। हालांकि ये नतीजे पूरी तरह से सटीक नहीं होते हैं। इससे केवल अंदाजा लगाया जाता है कि रिजल्‍ट कैसा होने वाला है।

क्‍या है ओपिनियन पोल?

ओपिनियन पोल भी एक चुनावी सर्वे होता है, लेकिन ये एग्जिट पोल से बिल्‍कुल अलग होता है। इसमें चुनाव से पहले मतदाताओं से उनके विचार पूछे जाते हैं। इसके आधार पर अनुमान लगाया जाता है कि क्षेत्र में कौन सी पार्टी आगे चल रही है। जनता से राजनीतिक दलों की योजनाओं के बारे में भी जानकारी ली जाती है।

पंजाब में पांच बजे तक 55.20 प्रतिशत मतदान

पंजाब में पांच बजे तक 55.20 प्रतिशत मतदान हुआ। मतदान के बाद एग्जिट पोल के नतीजे होंगे शुरू।

चंडीगढ़ में 62 प्रतिशत वोटिंग

चंडीगढ़ लोकसभा सीट पर पांच बजे तक 62 प्रतिशत मतदान हुआ। एग्जिट पोल के नतीजों में परिणाम होगा साफ।

पंजाब की सभी सीटों पर मतदान खत्‍म

पंजाब में मतदान खत्‍म हो गए हैं। भाजपा ने पहली बार सभी सीटों पर अकेला चुनाव लड़ा। वहीं इस बार अकाली दल ने भी अकेला चुनाव लड़ा।

बठिंडा में बिना किसी हिंसा के पूरा हुआ मतदान

बठिंडा में लोकसभा चुनावों पर बठिंडा रेंज के एडीजीपी एसपीएस परमार ने कहा कि बठिंडा और मानसा में बिना किसी घटना के मतदान हुआ। हिंसा की एक भी घटना की सूचना नहीं मिली है। लोग सहयोग कर रहे हैं और वे बड़ी संख्या में मतदान करने आ रहे हैं। वहीं मतगणना, ईवीएम लाने और परिणामों की घोषणा के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

पंजाब में मिले जुले एग्जिट पोल के नतीजे

इंडिया टीवी के अनुसार पंजाब में मिले जुले नतीजे सामने आ रहे हैं। आप को दो से चार सीट, भाजपा को दो से तीन, कांग्रेस को चार से छह और शिरोमणि अकाली दल को एक से तीन सीटें मिल रही हैं।

एग्जिट पोल के नतीजों पर बोले गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार

एग्जिट पोल पर गुरदासपुर से कांग्रेस उम्मीदवार सुखजिंदर सिंह रंधावा का बयान सामने आया है। उन्‍हेंने कहा कि एग्जिट पोल चाहे जो भी कहें, इंडी गठबंधन सरकार बनाएगा। जाति के आधार पर वोट मांगना देश के लिए खतरनाक है।

ये भी पढ़ेंः CM केजरीवाल का बड़ा दावा- पंजाब में AAP जीतेंगी सभी 13 सीटें

एग्जिट पोल के नतीजों में आम आदमी पार्टी को फायदा

रिपब्लिक भारत मैटराइज एग्जिट पोल (Matrize Exit Poll) के अनुसार पंजाब में आप को तीन से छह सीटें मिलने की संभावना बनी हुई है। कांग्रेस को तीन और बीजेपी को दो सीटों पर जीत मिल सकती है।

बीजेपी और कांग्रेस को मिल रही 4-4 सीटें

न्‍यूज 24 टुडेज चाणक्य के अनुसार बीजेपी को चार, कांग्रेस को चार, आम आदमी पार्टी को दो और अन्‍य को तीन सीटें मिलने की संभावना है।

पंजाब में एग्जिट पोल के नतीजों में कांग्रेस आगे

आज तक के एग्जिट पोल के नतीजों के अनुसार बीजेपी को दो से चार, कांग्रेस को 7 से 9, अकाली दल को 2 से 3, आप को दो और अन्‍य को 1 सीट मिलने की संभावना है।