Weather Update: नोएडा- दिल्ली वाले हो जाएं सावधान, 8 अप्रैल से बरसेगी आसमान से आग
Weather Update: अप्रैल महीने की शुरुआत से ही गर्मी अपना असर दिखा रही है। दिल्ली-एनसीआर में गर्मी से लोग परेशान हैं। इसी बीच दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) समेत आस पास के लोगों को मौसम विभाग (IMD) ने बड़ी चेतावनी दी है। मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली के लोगों के लिए अगले कुछ दिन मुश्किल भरे हो सकते हैं। आपको बता दें कि राजधानी में आज से लू (Heatwave) चलने की चेतावनी जारी की गई है। भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली में 8 अप्रैल तक हीटवेव (Heatwave) को लेकर येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया है। येलो अलर्ट का मतलब है कि मौसम की स्थिति गंभीर हो सकती है और लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में रहने वाले लोगों के लिए गुड न्यूज़..कम पैसों में कैंसर से लेकर हार्ट का इलाज

क्या कहना है मौसम विभाग का
मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके जेनामणि के अनुसार, दिल्ली में तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है, वहीं न्यूनतम तापमान 18 से 20 डिग्री तक रहने का अनुमान है। इसके साथ ही 10 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज और गर्म हवाएं भी चलेंगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
इन शहरों में गर्मी दिखा रही अपना असर
नोएडा, गाजियाबाद और गुड़गांव में हीटवेव (Heat Wave) का अभी कोई अलर्ट नहीं है। इन शहरों में अधिकतम तापमान 36 से 37 डिग्री सेल्सियस तक ही रहने की संभावना है। यानी यहां भी गर्मी का दौर शुरू हो गया है। यानी दोपहर के समय घर से निकलना खतरे से खाली नहीं है।
ये भी पढे़ंः Greater Noida: ग्रेटर नोएडा में किफ़ायती रेट पर 3-4 BHK फ्लैट खरीदने का अच्छा मौक़ा
8 अप्रैल से चलेगी हीटवेव
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार 8 अप्रैल के बाद भी हीटवेव जारी रह सकती है। लेकिन हालात थोड़े कंट्रोल में रह सकते हैं। दरअसल 8 अप्रैल के आसपास एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने की उम्मीद है, जिससे मौसम में कुछ राहत जरूर मिल सकती है। हालांकि इसका असर कितना होगा, इस पर निगरानी रखी जा रही है।
एनसीआर (NCR) के शहरों में मौसम और हवा की गुणवत्ता की बात की जाए तो दिल्ली में दिन का तापमान करीब 38 से 40 डिग्री सेल्सियस और रात का 18 से 20 डिग्री सेल्सियस रहने की उम्मीद है, और यहां हवा की गुणवत्ता का स्तर (AQI) 408 दर्ज किया गया है। नोएडा में दिन का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और रात का 18 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, जहां AQI 133 है। गाजियाबाद में दिन का तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस और रात का 19 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, और यहां AQI 149 मापा गया है। वहीं, गुड़गांव में दिन का तापमान लगभग 37 डिग्री सेल्सियस और रात का 19 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है, और यहां हवा की गुणवत्ता का स्तर (AQI) 151 है।

