Weather Alert: दिल्ली-नोएडा वाले सावधान..मौसम विभाग ने ख़तरनाक अलर्ट जारी किया

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Weather Alert: राजधानी दिल्ली और आस पास के क्षेत्रों के मौसम से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि इन दिनों गर्मी अपना असर दिखा रही है। गर्मी से लोग बेहाल है। दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में आंधी-बारिश के साथ तूफान ने अपना असर दिखाया है। बारिश के बाद तापमान में कुछ कमी आई है और लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है। मौसम विभाग ने आंधी को लेकर फिर से येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी किया गया है। आंधी के बाद हल्की बारिश के भी आसार हैं। इसकी वजह से तापमान अगले तीन दिनों तक 40 डिग्री से ऊपर जाने की संभावना नहीं है। अगले हफ्ते बुधवार से फिर गर्मी बढ़ने लगेगी। साथ ही वीकेंड तक लू चलने की संभावना भी है।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः हैरान करने वाली ख़बर..टॉप क्लास की सोसायटी, लेकिन पानी सीवर का!

Pic Social Media

जानिए कैसा था कल दिल्ली का मौसम

मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक कल दिल्ली में अधिकतम तापमान 39 डिग्री रहा। यह सामान्य है। वहीं न्यूनतम तापमान 27.7 डिग्री रहा। यह सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। सबसे गर्म एरिया में जाफरपुर (Jafarpur) का अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री, नजफगढ़ का 40.3 डिग्री और नरेला का 40.9 डिग्री रहा। वहीं सीडब्ल्यूजी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स का न्यूनतम तापमान 30.1 डिग्री, पीतमपुरा का 30.4 डिग्री और नरेला का 40.9 डिग्री रहा। हवा में नमी का स्तर 43 से 69 प्रतिशत तक थी।

ये भी पढ़ेंः Ghaziabad क्रॉसिंग रिपब्लिक के लोगों के लिए परेशान करने वाली ख़बर

फिर आ सकती है आंधी

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक सामान्य तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। रात के समय आंधी भी आ सकती है। इस दौरान हवाओं की गति 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रह सकती है। आंधी के बाद हल्की बारिश होने की संभावना है। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक रह सकता है। 13 मई को हल्की बारिश की संभावना है। आंशिक बादल रहेंगे। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।

14 मई से मौसम साफ हो जाएगा। गर्मी बढ़ने लगेगी। अधिकतम तापमान 39 और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहेगा। इसके बाद 15 और 16 मई को आसमान बिलकुल साफ हो जाएगा। तेज हवाएं चलेंगी। हवाओं की गति 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 41 से 42 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 से 28 डिग्री तक रह सकता है। इसके बाद लू चलने की संभावना है।

सामान्य हुआ प्रदूषण स्तर

आपको बता दें कि कई दिनों बाद प्रदूषण सामान्य स्तर पर पहुंच गया। अब यह आने वाले कुछ दिनों तक इसी स्तर पर बना रहेगा। हवाओं में बढ़ी नमी के कारण से धूल का उड़ना कुछ कम हुआ है। इसी को प्रदूषण के कम होने का कारण माना जा रहा है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के एयर बुलेटिन के मुताबिक, प्रदूषण का स्तर 180 रहा। फरीदाबाद का एक्यूआई 264, गाजियाबाद का 139, ग्रेटर नोएडा का 178, गुरुग्राम का 167, मानेसर का 118 और नोएडा का एक्यूआई 156 रहा। पूर्वानुमान के मुताबिक, 11 से 13 मई तक प्रदूषण का स्तर सामान्य रहेगा। इसके बाद अगले छह दिनों तक यह सामान्य रह सकता है। शुक्रवार को हवाओं की गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे तक रही। अब 11 मई को इनकी गति 8 से 12 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी।