Traffice Alert:Delhi में 3 दिन 30 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद!

दिल्ली NCR

कुमार विकास, ख़बरीमीडिया

नोएडा-ग्रेटर नोएडा हो या दिल्ली..मेट्रो ट्रेन हर जगह के लिए लाइफलाइन मानी जाती है। लाखों लोग रोजाना मेट्रो से सफ़र करते हैं। लेकिन अगर अगर 30 से ज्यादा मेट्रो स्टेशन कुछ घंटे के लिए बंद कर दिए जाएं तो मुसाफिरों पर क्या बीतेगी इसे समझना बहुत मुश्किल नहीं है। अब इसकी वजह भी जान लीजिए..

ये भी पढ़ें: दिल्ली टू मेरठ जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी

ये भी पढ़ें: Traffic Alert: नोएडा-ग्रेटर नोएडा वाले रास्ते में जबरदस्त जाम

जी-20 की बैठक की वजह से सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए दिल्ली पुलिस दिल्ली मेट्रो को पत्र लिखने की योजना बना रही है। जिसके मुताबिक 8 से 10 सितंबर तक तक हर दिन कुछ घंटे के लिए लगभग 30 मेट्रो स्टेशन जिसमे राजीव चौक,सरदार पटेल मार्ग और खान मार्केट,एयरपोर्ट,और प्रगति मैदान की ओर आने वाले स्टेशनों शामिल हैं बंद कर दिए जाएं। वही रेलवे स्टेशन और दिल्ली एयरपोर्ट जाने के लिए मेट्रो का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

आपको बता दें दिल्ली में होने वाली जी-20 की बैठक की वजह से 7 सितंबर की रात से लेकर 11 सितंबर तक लुटियंस दिल्ली सहित कई जगहों पर लॉकडाउन की तरह हाई अलर्ट रहेगी इस दौरान स्कूल,ऑफिस और कई सरकारी चीजे भी बंद रहेगी।

दिल्ली यातायात पुलिस के मुताबिक, आगामी 8, 9 और 10 सितंबर को नई दिल्ली इलाके में लोगों की पैदल आवाजाही सामान्य रहेगी। निजी वाहन भी कुछ रूटों पर चलाए जा सकते हैं, लेकिन बाहरी वाहनों पर रोक रहेगी।

जी20 शिखर सम्मेलन के दौरान यानी 8 से 10 सितंबर तक नई दिल्ली जिले में शॉपिंग मॉल्स, दुकानें, बैंक और व्यवसायिक संस्थान बंद रखने का आदेश दिया गया है।वहीं अगर आप नई दिल्ली को छोड़कर किसी अन्य इलाके में रहते हैं तो आपको परेशानी नहीं होगी। ऐसा इसलिए क्योंकि नई दिल्ली को छोड़कर अन्य इलाकों में गैर जरूरी चीजों पर ही पाबंदी रहेगी बाकि जरूरी वस्तुएं जैसे- किराना स्टोर, सब्जी, दूध, दवा आदि की दुकानें खुली रहेंगी।

कौन-कौन से देश शामिल है जी-20

यूरोपीय यूनियन को हटाकर G20 में 19 शक्तिशाली देश शामिल हैं. इसमें प्रमुख रूप से संयुक्त राज्य अमेरिका, कनाडा, मैक्सिको, अर्जेंटीना, ब्राजील, दक्षिण अफ्रीका, चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, भारत, इंडोनेशिया, रूस, तुर्की, फ्रांस, जर्मनी, इटली, यूके, सऊदी अरब और ऑस्ट्रेलिया शामिल हैं जिनके प्रतिनिधित्व 7 से 11 के बीच देश की राजनधानी दिल्ली में रहेंगे और इसी को ध्यान में रखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम शहर के हर चौक-चौराहे पर की जा रही है।

Read-khabrimedia, Maharashtra News-Mumbai News- Maharashtra Local News-Top News-Latest News Marathi- Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News News in Hindi