Bihar: मुख्यमंत्री ने की JDU दफ्तर में रणनीतिक बैठक, प्रमुख नेता रहे मौजूद
Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण की वोटिंग (Voting) आज सुबह सात बजे से शुरू हो चुकी है। सुबह नौ बजे तक 14.55 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। इस बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) पूरी तरह चुनावी गतिविधियों में सक्रिय नजर आए। मुख्यमंत्री सुबह जेडीयू कार्यालय (JDU Office) पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक की और मतदान की प्रगति पर चर्चा की। पढ़िए पूरी खबर…

जेडीयू दफ्तर में रणनीतिक बैठक, प्रमुख नेता रहे मौजूद
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) सुबह जेडीयू कार्यालय पहुंचे, जहां प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, मंत्री विजय कुमार चौधरी और मंत्री अशोक चौधरी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। सूत्रों के अनुसार, बैठक में मुख्यमंत्री ने प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा के साथ विधानसभा चुनाव को लेकर गहन मंत्रणा की। इस दौरान पार्टी की चुनावी रणनीति, मतदान रुझान और संगठन की तैयारियों की समीक्षा की गई।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
मंत्री ललन सिंह के आवास पर सीएम नीतीश की विशेष मुलाकात
वोटिंग के बीच सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) अचानक अपने पुराने सहयोगी और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह से मिलने उनके आवास पहुंचे। मुख्यमंत्री की गाड़ी एक अणे मार्ग से निकली तो किसी को इसकी जानकारी नहीं थी कि वे कहां जा रहे हैं। थोड़ी देर बाद सीएम की गाड़ी मंत्री ललन सिंह (Minister Lallan Singh) के आवास के अंदर दाखिल हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच करीब 20 मिनट तक बंद कमरे में बातचीत हुई।
वोटिंग के बाद की परिस्थितियों पर हुई चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) और मंत्री ललन सिंह के बीच यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। चर्चा है कि दोनों नेताओं ने वोटिंग के बाद बनने वाले संभावित राजनीतिक परिदृश्यों पर विचार-विमर्श किया। 14 नवंबर को होने वाली मतगणना से पहले यह मुलाकात जेडीयू के अंदर चुनावी राजनीति के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
ये भी पढ़ेंः Bihar: महिला शिक्षा से लेकर रोजगार तक, CM नीतीश ने दूसरे चरण मतदान से पहले गिनाईं सरकार की उपलब्धियां
मंत्री ललन सिंह के साथ मुलाकात का राजनीतिक महत्व
मंत्री ललन सिंह जेडीयू के वरिष्ठ और सीएम नीतीश कुमार के करीबी नेताओं में से एक हैं। पार्टी गठन के समय से ही वे मुख्यमंत्री के विश्वस्त सहयोगी रहे हैं। ऐसे में वोटिंग के दिन दोनों नेताओं की यह मुलाकात पार्टी की चुनावी तैयारियों और परिणामों के बाद की राजनीति के लिहाज से खास मायने रखती है।

सीएम नीतीश कुमार ने जनता से की अपील
वोटिंग के दौरान सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोशल मीडिया के माध्यम से जनता से अधिक से अधिक संख्या में मतदान करने की अपील की। उन्होंने लिखा- ‘लोकतंत्र के इस महापर्व में ज्यादा से ज्यादा वोटर मतदान केंद्र पहुंचें।’ मुख्यमंत्री ने पहले चरण में हुई अधिक मतदान दर और महिलाओं की बढ़ी हुई भागीदारी पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में भी जनता उत्साहपूर्वक अपने मताधिकार का प्रयोग करेगी।
ये भी पढ़ेंः Bihar: चुनाव बाद नीतीश होंगे बिहार के CM, राजनाथ सिंह ने एनडीए के सीएम फेस पर दूर की कंफ्यूजन
जनता के विश्वास और विकास के एजेंडे पर कायम हैं नीतीश कुमार
सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने हमेशा जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखा है। उनके नेतृत्व में राज्य ने शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में नई ऊंचाइयां हासिल की हैं। दूसरे चरण की वोटिंग के बीच मुख्यमंत्री का यह सक्रिय रुख और जनता से जुड़ाव यह दिखाता है कि वे बिहार के विकास और लोकतंत्र की मजबूती के लिए पूरी तरह समर्पित हैं।
