नए सफर पर ABP एंकर प्रतिमा मिश्रा, इस चैनल से होगी नई शुरुआत?

TV
Spread the love

एबीपी न्यूज़ की एंकर प्रतिमा मिश्रा ने संस्थान से विदाई ले ली है। प्रतिमा जल्द ही Tv9 भारतवर्ष के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत कर सकती हैं।

यूपी के हाथरसकांड की ग्राउंड रिपोर्टिंग के लिए प्रतिमा मिश्रा सुर्खियां बटोर चुकी हैं। साल 2012 में प्रतिमा मिश्रा ने एबीपी न्यूज़ के साथ नई पारी की शुरुआत की थी।  2012 के दिल्ली गैंगरेप मामले में उन्होंने बड़े पैमाने पर रिपोर्ट की, जिसने देश को हिलाकर रख दिया था। कश्मीर बाढ़, आईपीएल सीजन-8 और दिल्ली चुनाव उनकी बेस्ट रिपोर्टिंग में से एक मानी जाती है।

प्रतिमा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के महाराजा अग्रसेन कॉलेज से पत्रकारिता में स्नातक किया और इसके बाद उन्होंने ‘सीएनएन-आबीएन’ में इंटर्नशिप की।

प्रतिमा मिश्रा को 2017 में बहुप्रतिष्ठित अवॉर्ड रामनाथ गोयनका अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

खबरीमीडिया की तरफ से प्रतिमा मिश्रा को नई पारी के लिए अग्रिम बधाई।

READ :  Anchor Pratima MishraKhabri media, Breaking NewsTv MediaLatest hindi NewsNews Update, Journalist, Journalism,