Vastu Tips

Vastu Tips: तुलसी का सूखना ..किस बात की तरफ़ इशारा करता है?

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर में तुलसी का पौधा सूखे, तो जानिए किस बात का है संकेत

Vastu Tips: हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे का बहुत महत्व बताया गया है। सभी सनातन धर्म के मानने वाले लोगों के यहां तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) जरूर ही होता है। हिंदू धर्म (Hinduism) की मान्यताओं के मुताबिक हरदिन विधिवत रूप से तुलसी जी की पूजा-अर्चना करने से साधक और उसके परिवार पर तुसली जी (Tulsi Ji) के साथ-साथ मां लक्ष्मी (Maa Lakshmi) की कृपा भी बनी रहती है। बहुत बार होता है कि तुलसी का पौधा (Tulsi Plant) अचानक सूखने लगता है। ऐसे में अगर आपके घर का तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाए तो इसके क्या बुरे परिणाम हो सकते हैं और आप इससे बचने के लिए क्या क्या उपाय कर सकते हैं।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: काले कपड़े में बांधें ये सफेद चीज़..हमेशा पैसौं से भरी रहेगी तिजोरी!

Pic Social Media

मिलते हैं ये संकेत

ठंड के दिनों में तुलसी का सूख जाना एक साधारण सी बात है, लेकिन वहीं अगर तुलसी का पौधा अचानक से सूख जाता है, तो यह इस बात की ओर इशारा करता है, कि आपको कोई बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसका एक कारण घर में नकारात्मकता का प्रवाह बढ़ना हो सकता है। साथ ही इससे घर में लड़ाई-झगड़े की स्थिति भी बनने लगती है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

घर में बनी रहती है खुशहाली

घर में हरा-भरा तुलसी का पौधा होता तो हर में खुशहाली बनी रहती है। साथ ही घर में अपने आप तुलसी का पौधा उग जाना भी एक शुभ संकेत माना जाता है। इसका अर्थ यह माना जाता है कि जल्द ही व्यक्ति के अच्छे दिन आने वाले हैं। साथ ही साधक को मां लक्ष्मी के साथ-साथ विष्णु जी की भी कृपा मिलने वाली है।

तुलसी के सूखने पर क्या करें

तुलसी के पौधे के सूख जाने के बाद सबसे पहले उसे तुरंत गमले से हटाना चाहिए, वरना इससे निगेटिविटी (Negativity) बढ़ने लगती है। इसके बाद आप गमले में नया तुलसी का पौधा लगा दें। पौधे को उखाड़ते समय इस बात का जरूर ध्यान रखें कि तुलसी को जड़ सहित निकालें और क्षमायाचना करते हुए किसी पवित्र नदी, तालाब में विसर्जित करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भूलकर भी सुबह न देखें ये चीजें, नहीं तो बनते काम भी बिगड़ जाएंगे!

ये उपाय भी कर सकते हैं

अगर आपके घर में तुलसी का पौधा सूख गया है तो इसकी जड़ को निकाल लें और इसे धोकर साफ कर लें। इसके बाद इस जड़ को किसी लाल या फिर पीले रंग के कपड़े में बांध कर घर के मेन गेट पर टांग दें। माना जाता है कि इस उपाय को करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का वास बना रहता है और मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके ऊपर बनी रहती है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।