Vastu Tips: घर में इनके इस्तेमाल करने से हो सकते हैं कंगाल!

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips: जानें अनजाने में गलती से हम अपने घर में कई ऐसी टूटी फूटी चीजों का जमावड़ा कर लेते हैं, जिनका काम हमें कभी नहीं होता है। और इन चीजों का घर में होना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। वहीं,आप इस बात से भी अनजान होंगें कि इस तरह की गलतियों का खामिजया आपको कई तरह से भुगतना पड़ सकता है। क्योंकि वास्तु के अनुसार मानें तो घर में बेकार कि वस्तु या टूटी फूटी वस्तु रखे होने से मां लक्ष्मी अत्यंत क्रोधित हो जाती हैं। इसके कारण घर में अशांति और कंगाली फैल जाती है। ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि घर में मां लक्ष्मी जी का वास हो और पूरे परिवार में खुशहाली बनी रहे तो आज हम इन चीजों के बारे में बताएंगे जिसे आपको घर से बाहर फेंक देना चाहिए।

टूटा हुआ दरवाजा
यदि आपके घर में कोई खिड़की या दरवाजे का शीशा टूटा हुआ है तो उसे जल्द से जल्द ठीक करवा लें। क्योंकि घर में टूटा हुआ शीशा रखा होना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता है। क्योंकि मान्यता अनुसार मां लक्ष्मी जी कभी भी टूटे हुए दरवाजे से प्रवेश नहीं करती हैं।

घर का फर्नीचर
वास्तु शास्त्र में इस बात का जिक्र किया गया है कि घर का फर्नीचर बिल्कुल ठीक ठाक होना चाहिए। क्योंकि यदि फर्नीचर टूटा फूटा हुआ है तो इसका बुरा असर हमारे जीवन के ऊपर पड़ता है। और इसी कारण परिवार के सदस्यों को भी इस आर्थिक स्थित का सामना करना पड़ता है।

घड़ी
वास्तु के अनुसार मानें तो घर के भीतर कभी भी खराब घड़ी को नहीं रखना चाहिए। क्योंकि घर के भीतर खराब घड़ी रखी होने से घर परिवार की उन्नति में बाधा आती है। इसी के साथ घर में पॉजिटिव एनर्जी कम होने लगती है। इसी कारण घर में स्ट्रेस का माहौल रहता है, इसलिए बंद घड़ी है तो उसे तुरंत बदल डालें।

यह भी पढ़ें: नहीं मिल पा रही है मनचाही नौकरी, तो सोने से पहले करें ये काम

पलंग
वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में टूटे हुए पलंग को भूलकर भी नहीं रखना चाहिए। क्योंकि मान्यता अनुसार इससे वैवाहिक जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ता है। साथ ही घर के भीतर शांति नहीं रहती है।

यह भी पढ़ें: कपूर के साथ जलाएं ये चीज..आर्थिक परेशानी नहीं आएगी !

टूटे फूटे बर्तन का इस्तेमाल
वास्तु शास्त्र के मुताबिक मानें तो घर में भूलकर भी दरार वाले बर्तन का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि ये अशुभ माना जाता है। वास्तु के अनुसार टूटे फूटे बर्तन में खाना खाने से कर्ज लेने जैसी स्थिति पैदा हो सकती है। इसलिए इन बर्तनों को तुरंत हटा लें।

READ: khabrimedia-latest Vaastu Tips-Latest Astro Tips-Lates Top Hindi News-Astrology-Latest Delhi-Ncr News-Noida News-Greater Noida News