Vastu Tips: नहीं आएगी ग़रीबी..बस करने होंगे ये उपाय

Vastu-homes
Spread the love

Dhan Labh Ke Upay: अगर आप भी पैसा खूब कमाते हैं और बचा नहीं पाते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि कई बार घर में वास्तु दोष (Vaastu Defects) होने के कारण कई तरह की समस्याओं आती रहती हैं। वास्तुदोषों की वजह से ही तरक्की व सुख-समृद्धि का आगमन नहीं हो पाता है। वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में धन लाभ के लिए कुछ उपायों का वर्णन किया गया है। मान्यता है कि इन उपायों को अपनालेने से भाग्योदय हो जाता है और धन आने लगता है। आइए विस्तार से जानते हैं, धन-लाभ के उपाय……

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: भूलकर भी ना करें ये काम..तिजोरी हो सकती है ख़ाली!

Pic Social Media

इस दिशा को हमेशा रखें साफ

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक, धन के देवता कुबेर की उत्तर दिशा मानी गई है। ऐसे में इस दिशा को साफ रखने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन होता है। और सुख-समृद्धि की कभी कमी नहीं होती है।

पूजा स्थल में कभी न करें यह काम

वास्तु की मानें तो पूजा स्थल पर कभी धन संचय न करें। ऐसा करने से मन भगवान से ज्यादा पैसों में लगा रहता है। माना जाता है कि पूजा स्थल पर धन रखने से मां लक्ष्मी का घर में आगमन नहीं होता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: पर्स में रखें ये चीज़..हो जाएगी ग़रीबी दूर!

मां लक्ष्मी की तस्वीर

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर या ऑफिस में हमेशा मां लक्ष्मी की मूर्ति को बैठी हुई मुद्रा में लगानी चाहिए। इसके साथ ही उनके दोनों हाथी ऊपर की तरफ सूंड उठाए हुए हों। ऐसा करने से माना जाता है कि घर में कभी भी पैसों का संकट नहीं आता है।

घर के अंदर न रखें प्लास्टिक पेड़-पौधे

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के अंदर प्लास्टिक या इस तरह के पेड़-पौधे नहीं लगाना या रखना चाहिए। इसको लेकर वास्तु शास्त्र में कहा गया है कि ऐसा करने से घर में दरिद्रता आती है। साथ ही घर में नकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

घर की रसोई में न रहें जूठे बर्तन

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की रसोई में रात को जूठे बर्तन भूलकर भी नहीं रखने चाहिए। बर्तन रात में ही साफ कर लें। रात को जूठे बर्तन छोड़ने से धन हानि हो सकती है।

नोट- इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। विस्तृत और अधिक जानकारी के लिए संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ से राय लें।