Vastu Tips for Plants :घर में इन 3 पौधों को लगाने से पहले इनकी सही दिशा जान लीजिए

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips for Plants: वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) में हर दिशाओं का अपना अलग अलग महत्व बताया गया है। वास्तु के जानकारों का कहना है कि अगर सही दिशा में सही सामान रखा जाए तो वह व्यक्ति के जीवन में पॉजिटिवीटी (Positivity) लाने का काम करता है। लेकिन हर दिशा का अपना अलग प्रभाव होता है जो हमारे जीवन पर विभिन्न रूप से असर डालता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार हर दिशा का किसी ना किसी ग्रह से संबंध होता है। वहीं वास्तु का पालन करते हुए अगर व्यक्ति अपने घर में रखी वस्तुओं को संजोता है तो यह बहुत सकारात्मक प्रभाव (Positive impact) डा सकता है। उन्हीं में से हैं घर में रखे पेड़-पौधे, अगर आपने भी घर में पौधे लगाएं हैं तो क्या आपको पता है कि वास्तु के हिसाब से कौन से पौधों को किस दिशा में लगाना चाहिए? नहीं तो आइए इस खबर में जानते हैं।

ख़बरीमीडिया के Youtube चैनल को फौलो करें।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: घर में शीशे को लेकर ये बातें ध्यान रखिए..बरकत होगी

Pic Social media

कहां लगाएं तुलसी का पौधा

वास्तु शास्त्र (Vaastu Shaastra) के मुताबिक घर के ईशान कोण बहुत शुभ होता है। ईशान कोण (Northeast) में कुछ पौधों को लगाने से घर में सकारात्मकता आती है और धन-धान्य में भी बढ़ोत्तरी होती है। अगर हम घर के ईशान कोण में तुलसी का पौधा लगाते हैं तो यह बहुत अच्छा माना जाता है। ये सकारात्मकता के साथ-साथ सुख-समृद्धि भी लाता है।

शमी का पौधा

बात करें शमी के पौधे की तो इसे घर में लगाने से अच्छे परिणाम मिलते हैं। वहीं ईशान कोण में अगर शमी का पौधा लगाया जाए तो ये सकारात्मक ऊर्जा का संचार करता है और शमी का पौधा लगाने से व्यक्ति को शनि देव का आशीर्वाद भी मिलता है।

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: बिस्तर पर बैठकर कभी भी भोजन ना करें..जानिए क्यों?

मनी प्लांट से होगा लाभ ही लाभ

इसके साथ ही ईशान कोण में मनी प्लांट रखना भी बहुत फलदायक होता है। माना जाता है कि मनी प्लांट घर में लगाने से आर्थिक स्थिति में सुधार होता है और धन में भी वृद्धि होती है। इसके साथ ही वास्तु (Vaastu) के अनुसार ईशान कोण में मनी प्लांट लगाने से व्यक्ति का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है और समस्त परेशानियों से भी छुटकारा मिलता है।