Vastu Tips

Vastu Tips: जेब में ना रखें ये चीज़ें..आ सकती है मुसीबत!

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: जेब में नहीं रखनी चाहिए ये चीजें, नहीं तो आने लगती है परेशानी

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र हमारे जीवन में सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बताए गए नियम न केवल हमारे घर और ऑफिस (Office) के लिए उपयोगी साबित होते हैं, बल्कि हमारी व्यक्तिगत दिनचर्या और आदतों में भी इसका प्रभाव देखने को मिलता है। कई बार हम जाने-अनजाने में अपनी जेब में ऐसी चीजें रख लेते हैं जो निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को खींचती हैं और दुर्भाग्य का कारण बन सकती हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक कुछ विशेष वस्तुएं धन, स्वास्थ्य और सौभाग्य पर नकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं। जिसका असर व्यक्ति के लाइफ और करियर पर पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि अपने पॉकेट में किन चीजों को रखने से बचना चाहिए?
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: इन संकेतों से पता लगाएं घर में वास्तु दोष है या नहीं

Pic Social Media

फटा हुआ वॉलेट

वास्तु के एक्सपर्ट बताते हैं कि अपनी पॉकेट में कभी भी फटा हुआ वॉलेट (Wallet) या पर्स नहीं रखना चाहिए। यह निगेटिव एनर्जी को आकर्षित कर सकता है। जिससे धन हानि या आर्थिक मामलों में तनाव की स्थिति बनी सकती है। फटे और ज्यादा पुराने वॉलेट या पर्स को हटा दें और नए पर्स का प्रयोग करें। इससे धन लाभ के नए मौके मिल सकते हैं।

दवाएं

वास्तु शास्त्र के मुताबिक पॉकेट में कभी भी दवाएं नहीं रखनी चाहिए। यह शुभ नहीं माना जाता है। यह स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती है। इसलिए इन्हें भूलकर भी जेब में न रखें। ऐसा करके अपने जीवन में सकारात्मक ऊर्जा को आकर्षित कर सकते हैं और साथ ही स्वास्थ्य की समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: क्या दरवाजे के पीछे कपड़े टांगना सही है?

Pic Social Media

पुराने बिल

जेब में काफी समय से पड़े पुराने बिल, फटे नोट और विजिटिंग को रखना भी सही नहीं माना गया है। इसको लेकर मान्यता है कि इससे भी नेगेटिविटी बढ़ती है। इसलिए आर्थिक दस्तावेजों को एक फाइल में समेटकर रखें। इस आदत को अपनाकर आप धन, वैभव और सुख-समृद्धि को अपनी ओर आकर्षित कर सकते हैं। इसलिए जेब से बेकार और पुराने बिल को फेंक दें और जरूरी दस्तावेजों को संभालकर रखें।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

कलावा भी जेब में न रखें

कई बार धार्मिक स्थलों से लाए गए धागे या कलावे को हम अपने जेब में ही रखकर भूल जाते हैं। वास्तु शास्त्र में इसे नेगेटिव एनर्जी का स्त्रोत बताया गया है। इसलिए इसे हमेशा पवित्र स्थान पर संभालकर रकें। इससे लाइफ में पॉजिटिविटी बढ़ाई जा सकती है।

नकारात्मक तस्वीरें भी हटा दें

वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक जेब में नकारात्मक ऊर्जा को दर्शाने वाली तस्वीरें जैसे ईर्ष्या क्रोध की भावना को उत्पन्न करने वाली तस्वीर भी नहीं रखना चाहिए। मान्यता है कि इसका आर्थिक स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।