Vastu Tips: नहाने के बाद नहीं करना चाहिए ये काम, नहीं तो आने लगती है समस्या
Vastu Tips: जब हम नहाते हैं, तो यह न सिर्फ हमारे शरीर को ताजगी मिलती है, बल्कि हमारे मन को भी शांति मिलती है। लेकिन कई बार हम नहाने के बाद कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जो हमारे स्वास्थ्य और घर की सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) के लिए हानिकारक होती हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक, नहाने के बाद कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है जिससे आपके घर में सुख-शांति बनी रहे और आपकी ऊर्जा सही दिशा में रहे। वास्तु शास्त्र के जानकारों की मानें तो नहाने के तुरंत बाद सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। ऐसा इसलिए माना जाता है क्योंकि इस गलती की वजह से मानसिक अशांति हो सकती है। ऐसे में आइए आज के इस खबर में हम विस्तार से जानते हैं वास्तु (Vastu) से जुड़ी ऐसी पांच गलितियां, जो जीवन पर नकरात्मक असर डाल सकती हैं।
ये भी पढे़ंः Vastu Tips: तुलसी के साथ मनी प्लांट रखने के फायदे पढ़ लीजिए

बाल्टी में ना छोड़ें पानी
बहुत से लोग बाथरूम (Bathroom) में कपड़े धोने या नहाने के बाद बाल्टी में बचा हुआ पानी छोड़ देते हैं। वास्तु शास्त्र के मुताबिक ऐसा करना बहुत ही अशुभ माना गया है। इससे घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवेश होने लगता है, जो सुख-शांति को भंग कर सकती है। साथ ही जीवन में अनेक प्रकार की बाधाएं उत्पन्न कर सकती है। इसलिए नहाने के बाद बाल्टी में पानी नहीं छोड़ना चाहिए।
नहाने के बाद धारदार वस्तुओं का प्रयोग भूलकर भी न करें
वास्तु शास्त्र के जानकारों के मुताबिक नहाने के तुरंत बाद नेल कटर, रेजर या ब्लेड जैसी धारदार वस्तुओं का प्रयोग करना शुभ नहीं होता है। ऐसा करना निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) को आकर्षित करता है और जीवन में समस्याएं खड़ी कर सकता है।
ये भी पढ़ेंः Grah Gochar 2025: 14 फरवरी से इन 5 राशियों का गोल्डन टाइम शुरू!
बाथरूम में खाली बाल्टी रखना अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार बाथरूम (Bathroom) में खाली बाल्टी रखना शुभ नहीं होता है। बाथरूम में बाल्टी या टब को हमेशा पानी से भरकर ही रखना चाहिए। अगर ऐसा संभव न हो तो इन्हें उल्टा करके रखें। इससे निगेटिव एनर्जी का प्रभाव कम होता है और जीवन में बड़ा नुकसान टल सकता है।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
नहाने के तुरंत बाद न करें ये काम
वास्तु एक्सपर्ट (Vastu Expert) बताते हैं कि सुहागिन महिलाओं को नहाने या बाल धोने के तुरंत बाद मांग में सिंदूर नहीं लगाना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक इससे मानसिक अशांति हो सकती है, बुरे विचार मन में आने लगते हैं और घर का वातावरण अशांत हो सकता है। सिर्फ यही नहीं यह पारिवारिक तनाव और कलह का कारण भी बन सकता है।
बाथरूम को गीला न छोड़ें
नहाने के बाद बाथरूम के फर्श को वाइपर से सुखा देना अच्छा माना जाता है। वास्तु शास्त्र की मानें तो गीला फर्श आर्थिक समस्याएं और धन की तंगी का कारण बन सकता है। ऐसे में बाथरूम को हमेशा साफ-सुथरा रखें और सभी चीजों को सही स्थान पर व्यवस्थित करें।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

