Vastu Tips

Vastu Tips: घर में भूलकर भी न रखें दूसरों से मांगकर ये 5 चीजें, खुशियाों पर लग सकता है ताला

Vastu-homes
Spread the love

Vastu Tips: घर की सुख-शांति चाहिए तो इन चीजों को कभी दूसरों से लेकर न लाएं घर

Vastu Tips: जीवन में सुख, शांति और सफलता पाने के लिए हमें छोटी छोटी बातों का भी ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में भी ऐसी कई बातें बताई गई हैं, जिनका पालन करके हम जीवन में आने वाली परेशानियों से बच सकते हैं। लेकिन अक्सर लोग अनजाने में कुछ ऐसी चीजें दूसरों से मांगकर प्रयोग कर लेते हैं, जो उनके लिए मुसीबत का कारण बन जाती हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक हमारे घर में रखी हुई चीजें हमारे जीवन पर गहरा प्रभाव डालती हैं। कुछ चीजें सकारात्मक ऊर्जा (Positive Energy) का संचार करती हैं, तो वहीं कुछ नकारात्मक। आज हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताएंगे, जिन्हें दूसरों से लेने के बाद अपने घर में ज्यादा देर तक नहीं रखना चाहिए, क्योंकि ये निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) का स्रोत बन सकती हैं। ऐसा करने से वास्तु दोष लग सकता है, जिसका प्रभाव हमारे परिजनों पर पड़ सकता है। आइए आज के इस खबर में विस्तार से जानते हैं कि दूसरों की किन-किन चीजों को अपने घर में नहीं रखना चाहिए।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः Vastu Tips: गलती से भी बाथरूम में न रखें ये चीजें, वरना दाने-दाने को हो जाएंगे मोहताज

पुराना फर्नीचर

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार कभी भी किसी दूसरे का पुराना फर्नीचर (Old Furniture) अपने घर में इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। जब हम किसी दूसरे के घर से पुराना फर्नीचर अपने घर लाते हैं तो हम उसके साथ उस घर की सारी पुरानी ऊर्जा भी ले आते हैं। इस घर में निगेटिव एनर्जी बढ़ सकती है। ऐसे में, यह फर्नीचर आपके घर में नकारात्मकता फैला सकता है और आपके जीवन में अशांति पैदा कर सकता है। अगर फिर भी आपको किसी परिस्थिति में पुराने फर्नीचर लाना पड़े तो उसे ठीक करवाकर नया रूप पहले दें दे तब घर में लाएं।

दूसरों के जूते-चप्पल

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक हमारे पैरों से नकारात्मक ऊर्जा निकलती है। इसलिए, दूसरों के जूते-चप्पल पहनने से उनकी निगेटिव एनर्जी आपके शरीर में प्रवेश कर सकती है और आपके जीवन में समस्याएं पैदा कर सकती है। इसलिए दूसरों के जूते-चप्पल घर में लाने से बचना चाहिए।

दूसरों का छाता

छाता भी निगेटिव एनर्जी को सोख लेता है। इसलिए, दूसरों का छाता अपने घर में लाना शुभ नहीं माना जाता। अगर आपको किसी कारणवश दूसरे के घर से छाता लाना पड़े तो इसे घर के अन्दर न लाएं और जल्द से जल्द वापस कर दें।

ये भी पढे़ंः Vastu Tips: घर के बाहर लगा दें ये पौधा, शनि, राहु और केतु के दुष्प्रभाव होंगे दूर

टूटा-फूटा सामान

अगर आपके घर में किसी दूसरे का टूटा फूटा सामान रखा हुआ है तो इसे जल्दी वापस कर दें। वास्तु के अनुसार इसे सही नहीं माना गया है, इससे वास्तु दोष लग सकता है। टूटा हुआ सामान नकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक होता है और यह आपके घर में नकारात्मकता फैला सकता है। इसलिए दूसरे के टूटे-फूटे सामान को अपने घर में रखने से बचना चाहिए।

गैस चूल्हा

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोई घर में उपयोग होने वाले गैस चूल्हे का विशेष महत्व होता है। यह अग्नि तत्व का प्रतीक होता है और घर की समृद्धि एवं सेहत से जुड़ा होता है। ऐसे में यदि आप किसी दूसरे का पुराना गैस चूल्हा अपने घर लाते हैं या मांगकर उपयोग करते हैं, तो वह उनके घर की ऊर्जा आपके घर में ला सकता है। यदि उस ऊर्जा में कोई दोष हुआ तो उसका असर आपके घर के आर्थिक और पारिवारिक माहौल पर पड़ सकता है। इसलिए सलाह दी जाती है कि गैस चूल्हा हमेशा नया खरीदें और किसी से उधार लेकर या पुराना गैस चूल्हा लाकर इस्तेमाल करने से बचें।

Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।