Vastu Tips: घर के मंदिर में ये चीजें रखीं तो नहीं मिलेगा पूजा का फल!
Vastu Tips: भारतीय संस्कृति में घर के मंदिर (Home Temple) का विशेष महत्व बताया गया है। यह केवल पूजा-पाठ की जगह नहीं, बल्कि आस्था और ऊर्जा का केंद्र भी माना जाता है। हिंदू धर्म में मान्यता है कि मंदिर में देवी-देवताओं की विधिवत स्थापना और पूजा करने से जीवन में सुख-समृद्धि के साथ खुशहाली आती है। लेकिन कई बार अनजाने में हम ऐसी चीजें मंदिर में रख देते हैं, जो वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के मुताबिक सही नहीं होती हैं। इसका असर व्यक्ति के जीवन पर नकारात्मक रूप (Negative Form) में पड़ सकता है। वास्तु जानकारों के अनुसार, कुछ विशेष वस्तुएं मंदिर में रखने से देवी-देवताओं की कृपा दूर हो सकती है और घर में परेशानियों का आगमन हो सकता है। ऐसे में जरूरी है कि इन बातों की जानकारी समय रहते हो, ताकि पूजा का पूर्ण फल मिल सके। आइए आज की खबर में जानते हैं कि मंदिर में कौन सी वस्तुओं को नहीं रखना चाहिए…

ये भी पढ़ें- Vastu Tips: तुलसी में इस दिन बांधें लाल कलावा, मां लक्ष्मी होंगी खुश, घर में बढ़ेगी सुख-समृद्धि
जीवन में आ सकती है बाधा
हिंदू धर्म को मानने वाले लोग घर में मंदिर जरूर रखते हैं, जिसमें देवी-देवताओं की प्रतिमा को विराजमान कर रोजाना पूजा-अर्चना करते हैं। धार्मिक मान्यता के मुताबिक विधिपूर्वक पूजा करने से साधक को जीवन में सभी सुखों की प्राप्ति होती है। लेकिन मंदिर में भूलकर भी नुकीली चीजों को नहीं रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के जानकारों का मानना है कि मंदिर में नुकीली चीजों को रखने से निगेटिव एनर्जी (Negative Energy) आने लगती है घर में, जिससे व्यक्ति को जीवन में कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।
भूलकर भी न करें ये गलती
सनातन धर्म में पूजा के दौरान शंख बजाना अनिवार्य बताया गया है। शंख बजाने से घर की निगेटिव एनर्जी दूर होती है और घर में अच्छा माहौल रहता है। शंख को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पूजा के समय शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है। लेकिन एक बात का खास ध्यान रखें कि मंदिर में एक से ज्यादा शंख न हो। इससे व्यक्ति को जीवन में धन की कमी का सामना करना पड़ सकता है।
ये भी पढे़ंः Vastu Dosh: कहीं आपके घर में वास्तु दोष तो नहीं, इन संकेतों से पहचानें
तो घर में आने लगेगी नकारात्मक ऊर्जा
इसके साथ ही मंदिर में कटी-फटी धार्मिक पुस्तकों को रखना सही नहीं बताया गया है। ऐसे माना जाता है कि इस तरह की गलती करने से नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न होती है, जिसका प्रभाव व्यक्ति के जीवन पर पड़ता है।
साफ-सफाई का जरूर रखें ध्यान
मंदिर में भूलकर भी गंदे कपड़े नहीं रखने चाहिए, क्योंकि देवी-देवताओं का वास साफ-सफाई वाली जगह पर ही होता है। वास्तु शास्त्र के जानकारों का मानना है कि मंदिर में गंदा कपड़ा और गंदगी होने से देवी-देवताओं का वास नहीं होगा। इसके अलावा चमड़े से बनी चीजों को भी नहीं रखना चाहिए।
इस बात का भी जरूर रखें ध्यान
इस बात का जरूर ध्यान रखें कि चमड़ा मृत जानवरों से प्राप्त होने वाली वस्तु है, जिसे धार्मिक दृष्टि से अपवित्र माना गया है। मंदिर में चमड़े की बेल्ट, पर्स, चप्पल या कोई अन्य वस्तु नहीं रखनी चाहिए। ये पवित्र स्थान की ऊर्जा को दूषित कर सकती हैं और पूजा के प्रभाव को निष्फल बना सकती हैं। वास्तु शास्त्र के जानकारों का कहना है कि चमड़े से बनी वस्तु पहनकर पूजा भी नहीं करनी चाहिए।
Disclaimer: यहां बताई गई सारी बातें धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसकी विषय सामग्री का ख़बरी मीडिया हूबहू समान होने का दावा या पुष्टि नहीं करता है।

