Punjab

Punjab: मान सरकार ने 2,400 मेगावाट सौर ऊर्जा खरीद का किया समझौता, कम होगी बिजली की कीमत

पंजाब
Spread the love

Punjab: सौर ऊर्जा के क्षेत्र में मान सरकार का बड़ा कदम, साइन हुआ नया समझौता

Punjab News: पंजाब की भगवंत सिंह मान सरकार (Bhagwant Singh Mann Sarkar) पंजाब के लोगों को पर्याप्त बिजली मिले इसके लिए लगातार काम कर रहे हैं। एक तरफ जहां पंजाब के लोगों को मुफ्त में बिजली उपलब्ध मान सरकार करवा रही है तो वहीं दूसरी ओर सौर ऊर्जा खरीद पहलों की एक श्रृंखला में स्वच्छ और अधिक टिकाऊ भविष्य की ओर महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं। इसी को लेकर जानकारी देते हुए पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Minister Harbhajan Singh ETO) ने बताया कि पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) ने मेसर्स सेल इंडस्ट्रीज लिमिटेड द्वारा प्रस्तुत रुचि की अभिव्यक्ति को स्वीकार करते हुए सौर ऊर्जा खरीद के लिए एक निविदा पर साइन किए हैं।

Pic Social Media

लोगों को मिलेगा रोजगार

मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ (Minister Harbhajan Singh ETO) ने बताया कि इस समझौते के तहत 25 सालों की अवधि के लिए 2.97 रुपये प्रति यूनिट की प्रतिस्पर्धी दर पर 400 मेगावाट सौर ऊर्जा खरीदी जाएगी। ये सौर परियोजनाएं (Solar Projects) पंजाब के अन्दर स्थापित की जाएंगी, जिससे स्थानीय बुनियादी ढांचे और साथ ही लोगों को रोजगार के भी अवसर उपलब्ध होंगे। उन्होंने आगे कहा कि इसी श्रृंखला में पी.एस.पी.सी.एल. ने 1,950 मेगावाट सौर ऊर्जा की खरीद के लिए विभिन्न आई.एस.टी.एस. योजनाओं के तहत मेसर्स सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (S.E.C.I.) को सैद्धांतिक सहमति भी दी है। इस बिजली का टैरिफ 25 सालों की अवधि के लिए 2.48 रुपये और 2.60 रुपये प्रति यूनिट (लगभग 2.95–3.07 रुपये प्रति यूनिट लैंडेड टैरिफ) के बीच होगा।

दो सौर ऊर्जा परियोजनाएं हाल ही में हुई शुरू

मंत्री ईटीओ ने आगे कहा कि 2 सौर ऊर्जा परियोजनाएं हाल ही में शुरू की गई हैं जिन्होंने पी.एस.पी.सी.एल. को बिजली सप्लाई करना भी शुरू कर दी है। एम.एन.आर.ई. की सी.पी.एस.यू. योजना (CPSU Scheme) के तहत एन.एच.पी.सी. द्वारा शुरू की गई 107.14 मेगावाट की एक सौर ऊर्जा परियोजना ने 14 अप्रैल, 2025 को वाणिज्यिक संचालन शुरू किया। यह परियोजना राजस्थान के बीकानेर में स्थित एक बड़े 300 मेगावाट संयंत्र का ही एक हिस्सा है, जिसमें पी.एस.पी.सी.एल. को 2.45 रुपये प्रति यूनिट (लगभग 2.55 रुपये प्रति यूनिट लैंडेड टैरिफ) के टैरिफ पर बिजली सप्लाई की जा रही है। एस.ई.सी.आई. की आई.एस.टी.एस. ट्रांच IX योजना के अनुसार विकसित की गई एक और 100 मेगावाट परियोजना, 15 अप्रैल, 2025 को ग्रिड से जोड़ी गई थी। यह परियोजना राजस्थान के जोधपुर में स्थित 300 मेगावाट विकास का हिस्सा है और 2.36 रुपये प्रति यूनिट (लगभग 2.72 रुपये प्रति यूनिट लैंडेड टैरिफ) के टैरिफ पर बिजली सप्लाई करती है।

बिजली मंत्री ने कहा कि ये विकास पंजाब के स्वच्छ ऊर्जा परिवर्तन की ओर एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है और टिकाऊ विकास के प्रति राज्य की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि सौर ऊर्जा खरीद और नवीकरणीय बुनियादी ढांचे में ये सभी महत्वपूर्ण प्रगति हमारे मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की दूरदर्शिता और योग्य नेतृत्व के कारण ही संभव हो पाया है। एक हरे-भरे पंजाब के प्रति उनकी अटूट प्रतिबद्धता हमारे राज्य को स्वच्छ और अधिक टिकाऊ ऊर्जा वाले भविष्य की ओर ले जा रही है।