दैनिक भास्कर भोपाल में सीनियर लेवल पर Vacancy

जॉब्स
Spread the love

नई नौकरी की तलाश में जुटे पत्रकारों के लिए देश के प्रमुख पब्लिकेशंस में शुमार ‘दैनिक भास्कर’ (Dainik Bhaskar) से जुड़ने का काफी अच्छा मौका है। दरअसल, यहां फीचर डिपार्टमेंट में डिप्टी न्यूज एडिटर/न्यूज एडिटर के पद पर वैकेंसी है। यहां भर्ती के लिए ‘दैनिक भास्कर’ की ओर से योग्य व इच्छुक आवेदकों से आवेदन मांगे गए हैं।

इस बारे में सोशल मीडिया पर जारी विज्ञापन के अनुसार, ये नियुक्ति भोपाल (मध्य प्रदेश) के लिए होनी हैं। शैक्षिक योग्यता की बात करें तो आवेदकों के पास लिटरेचर/जर्नलिज्म/कम्युनिकेशंस अथवा लैंग्वेज स्टडीज में पोस्ट ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए।

आवेदकों के पास छह से सात साल का अनुभव होना चाहिए। वीडियो पर कैसे काम होता है, इसकी समझ होनी चाहिए। लाइफस्टाइल, ट्रैवल, हेल्थ, यूटिलिटी और महिलाओं के लिए कंटेंट आदि में से 3-4 क्षेत्रों के लिए काम किया होना चाहिए। हिंदी में काम करने का अच्छा अनुभव होना चाहिए। नए आइडियाज लाने और उन पर अमल करने में सक्षम होना चाहिए। इसके साथ ही तेजी से, मल्टीटास्क और डेडलाइन के भीतर काम करने में सक्षम होना चाहिए।

इच्छुक आवेदक अपना अपडेट रिज्युमे [email protected] पर भेज सकते हैं। इस बारे में ज्यादा जानकारी नीचे दिए गए विज्ञापन से ले सकते हैं।