Uttarakhand: सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे राज्य में उत्सव का माहौल रहेगा।
Uttarakhand News: उत्तराखंड राज्य के गठन के 25 वर्ष पूरे होने पर इस बार प्रदेश सरकार इसे रजत जयंती पर्व (Silver Jubilee Celebration) के रूप में भव्य तरीके से मनाने जा रही है। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के निर्देश पर 1 नवंबर से 10 नवंबर तक पूरे प्रदेश में उत्सव (Celebration) का माहौल रहेगा। इन दस दिनों में राज्य की विकास यात्रा, सांस्कृतिक पहचान और जनभागीदारी को केंद्र में रखते हुए विभिन्न कार्यक्रमों की श्रृंखला आयोजित की जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…
ये भी पढ़ेंः क्या ज्योतिष गरीब को अमीर बना सकता है?
हर जिले में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति
सरकार ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि रजत जयंती पर्व को जन उत्सव के रूप में मनाया जाए। हर जिले में स्थानीय संस्कृति को प्रदर्शित करने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम, लोकनृत्य, लोकगीत और पारंपरिक परिधान प्रदर्शन आयोजित किए जाएंगे। इन आयोजनों के जरिए प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को जन-जन तक पहुंचाने की तैयारी है।
युवाओं को जोड़ेगी प्रतियोगिताएं और गतिविधियां
सरकार ने युवाओं को भी इस पर्व से जोड़ने की योजना बनाई है। इसके तहत खेल प्रतियोगिताएं, सामाजिक गतिविधियां और विकासपरक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही, उत्तराखंड के 25 वर्षों की उपलब्धियों और चुनौतियों पर विशेष परिचर्चा सत्र होंगे, जिनमें राज्य के विकास के अगले चरण का रोडमैप तय किया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
सीएम धामी करेंगे मॉनिटरिंग
सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) स्वयं इन कार्यक्रमों की मॉनिटरिंग करेंगे और कई जिलों में आयोजित मुख्य आयोजनों में शिरकत भी करेंगे। शासन स्तर पर एक विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें राज्य निर्माण के उद्देश्यों, बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों और भविष्य की प्राथमिकताओं पर विस्तार से चर्चा होगी। इस दौरान पर्यटन, कृषि, शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में हुई प्रगति को दर्शाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल भी लगाए जाएंगे।
जनता की सहभागिता से बनेगा राज्यव्यापी उत्सव
मुख्यमंत्री कार्यालय के अपर सचिव बंशीधर तिवारी ने बताया कि रजत जयंती पर्व केवल सरकारी आयोजन नहीं होगा, बल्कि जनता की सहभागिता से यह एक राज्यव्यापी उत्सव बनेगा। उन्होंने कहा, ‘मुख्यमंत्री का स्पष्ट निर्देश है कि उत्तराखंड की 25 वर्ष की गौरवशाली यात्रा को जन-जन तक पहुंचाया जाए।’ इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों, विद्यार्थियों, स्वयंसेवी संस्थाओं और समाज के सभी वर्गों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: चंपावत में कृषि शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, CM धामी ने किया शारदा रिवर फ्रंट परियोजना का शुभारंभ
‘नया उत्तराखंड–सशक्त उत्तराखंड’ थीम पर होंगे आयोजन
इस अवसर पर पूरे राज्य में ‘नया उत्तराखंड–सशक्त उत्तराखंड’ की थीम पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। सरकार का उद्देश्य है कि यह पर्व न केवल बीते 25 वर्षों की उपलब्धियों का उत्सव बने, बल्कि आने वाले 25 वर्षों के विकास संकल्प का आरंभ भी साबित हो।

