Bihar

Bihar: CM नीतीश कुमार का बड़ा ऐलान, अगले 5 सालों में बिहार के युवाओं को मिलेंगे 1 करोड़ रोजगार!

बिहार राजनीति
Spread the love

Bihar के सीएम नीतीश कुमार ने एक विशाल जनसभा में राज्य के युवाओं के लिए बड़ा वादा किया।

Bihar News: बिहार के सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने दानापुर में आयोजित एक विशाल जनसभा में राज्य के युवाओं के लिए बड़ा वादा किया। उन्होंने घोषणा की कि अगले 5 सालों में बिहार में 1 करोड़ रोजगार के अवसर सृजित किए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार अब तक 10 लाख सरकारी नौकरियां और 40 लाख रोजगार के अवसर पहले ही दे चुकी है, और आने वाले वर्षों में यह संख्या 1 करोड़ तक पहुंचाई जाएगी। पढ़िए पूरी खबर…

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः क्या तेजपत्ता आपकी किस्मत बदल सकता है?

विकास और स्थिरता की दिशा में बढ़ रहा बिहार

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने अपने संबोधन में कहा कि एनडीए सरकार के नेतृत्व में बिहार ने विकास की नई इबारत लिखी है। उन्होंने याद दिलाया कि पिछली सरकारों के दौरान राज्य में शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचे की भारी उपेक्षा हुई थी। उन्होंने कहा, ‘जब हम सत्ता में आए, तो पटना सहित पूरे राज्य की स्थिति बेहद खराब थी। लेकिन आज बिहार तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिन्होंने दोनों समय देखे हैं, वे खुद बता सकते हैं कि पहले और अब में कितना फर्क है।’

शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था में ऐतिहासिक सुधार

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि सरकार ने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) के माध्यम से 2,58,000 शिक्षकों की नियुक्ति की है, जिससे सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में बड़ा सुधार हुआ है।

स्वास्थ्य सेवाओं का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा, ‘पहले प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रोज केवल 39 मरीजों का इलाज होता था, अब हर महीने औसतन 11,600 मरीज उपचार के लिए आते हैं।’ उन्होंने कहा कि 2006 में सरकार ने मुफ्त दवाइयां और मुफ्त इलाज की सुविधा शुरू की थी, जिससे ग्रामीण इलाकों के लाखों लोगों को राहत मिली।

इंफ्रास्ट्रक्चर और मेडिकल कॉलेजों पर जोर

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि राज्य में पुल, बाईपास, और एलिवेटेड सड़कों का तेजी से निर्माण हो रहा है। उन्होंने कहा, ‘पहले बिहार में केवल छह मेडिकल कॉलेज थे, आज हमारी सरकार ने इस संख्या को बढ़ाकर बारह कर दिया है।’ उन्होंने कहा कि सरकार बेहतर आवागमन और चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार के लिए निरंतर काम कर रही है, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है।

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

महिलाओं को बनाया जा रहा आत्मनिर्भर

मुख्यमंत्री ने महिला सशक्तिकरण की दिशा में उठाए गए कदमों पर भी विस्तार से बात की। उन्होंने कहा कि अब तक 1.21 करोड़ से अधिक महिलाओं को 10 हजार रुपये की सहायता राशि देकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित किया गया है। उन्होंने घोषणा की, ‘जो महिलाएं अपना व्यवसाय सफलतापूर्वक चला रही हैं, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए 2 लाख रुपये तक की अतिरिक्त सहायता दी जाएगी।’

शांति, सद्भाव और विकास का संदेश

सीएम नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने कहा कि आज बिहार में शांति, भाईचारा और सद्भाव का माहौल है। उन्होंने जनता से अपील की कि राज्य को आगे बढ़ाने के इस अभियान में हर व्यक्ति अपनी भूमिका निभाए। उन्होंने कहा, ‘हमारी सरकार सबका साथ और सबका विकास सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।’

‘जनता का विश्वास ही सबसे बड़ी ताकत’- सीएम नीतीश कुमार

सीएम ने कहा कि आने वाले 2025 के बिहार विधानसभा चुनाव में जनता फिर से विकास और स्थिरता के लिए एनडीए सरकार को चुनेगी। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन- जिसमें बीजेपी, जेडीयू, लोजपा (रामविलास), हम (सेक्युलर) और आरएलएम शामिल हैं- बिहार के विकास की गारंटी है। उन्होंने कहा, ‘हमने वादे नहीं, काम करके दिखाया है। आने वाले 5 साल बिहार के युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए समर्पित रहेंगे।’

ये भी पढ़ेंः Bihar: समस्तीपुर से PM मोदी का बड़ा संदेश, CM नीतीश के नेतृत्व में NDA इस बार दर्ज करेगा रिकॉर्ड जीत

दो चरणों में होगा चुनाव, मतगणना 14 नवंबर को

बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर दो चरणों में मतदान होगा। पहला चरण 6 नवंबर को 18 जिलों की 121 सीटों पर होगा, जबकि दूसरा चरण 11 नवंबर को शेष 122 सीटों के लिए आयोजित होगा। मतगणना 14 नवंबर को होगी।