Uttarakhand

Uttarakhand: धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवा में बड़ा कदम, गोल्डन कार्ड से इलाज कराना अब और भी आसान

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: आयुष्मान भारत योजना को और मजबूत करेगी धामी सरकार, हर जरूरतमंद को मिलेगा बेहतर इलाज

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए खूब काम कर रहे हैं। सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) का प्रयास है कि लोगों को बेहतर इलाज के लिए प्रदेश से बाहर न जाना पड़े, इसके लिए धामी सरकार प्रदेश की सरकारी अस्पतालों (Government Hospitals) को अपग्रेड भी कर रही है। इसी को लेकर सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा है कि प्रत्येक नागरिक को समय पर और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं (Health Services) प्रदान करना राज्य सरकार का लक्ष्य और सर्वोच्च जिम्मेदारी है। उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार आयुष्मान भारत योजना (Ayushman Bharat Yojana) के माध्यम से गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त इलाज की सुविधा देने के लिए प्रतिबद्ध है। आपको बता दें कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) के निर्देशों के अनुपालन में उत्तराखंड के स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने स्पष्ट किया है कि आयुष्मान भारत योजना के तहत गोल्डन कार्ड धारकों को देहरादून के 3 प्रमुख प्राइवेट अस्पतालों में इलाज की पूरी सुविधा मिलती रहेगी।

Pic Social Media

ये भी पढे़ंः Uttarakhand में पारदर्शिता की नई मिसाल, CM धामी बोले 3 साल में 23 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

गोल्डन कार्ड से इलाज की सेवाएं

स्वास्थ्य सचिव डॉ आर राजेश कुमार ने कहा कि जॉलीग्रांट अस्पताल, श्री महंत इंद्रेश अस्पताल और ग्राफिक एरा अस्पताल में गोल्डन कार्ड (Golden Card) से इलाज की सेवाएं नियमित रूप से मिलती रहेंगी। साथ ही इन अस्पतालों में आने वाले पात्र मरीजों को सभी आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य सचिव ने बताया कि धामी सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को समय पर और उचित स्वास्थ्य सेवा मिले। इसके लिए भविष्य में भी गोल्डन कार्ड के माध्यम से दी जाने वाली सेवाओं को और सुदृढ़ किया जाएगा, जिससे राज्य के प्रत्येक नागरिक को सुलभ, सस्ती और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा मिल सके।

ये भी पढे़ंः Uttarakhand: भ्रष्टाचार धर्मांतरण, अतिक्रमण पर CM धामी सख्त, अधिकारियों को दिए अहम निर्देश

जल संरक्षण में उत्तराखंड बनेगा अग्रणी राज्य-सीएम धामी

आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि प्रदेश सरकार उत्तराखंड में जल स्रोतों के संरक्षण और पुनरुद्धार को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लगातार काम कर रही है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए राज्य सरकार ने स्प्रिंग एंड रिवर रिजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) का गठन किया है। जिसके जरिए से अब तक 929 जल स्रोतों का सफलतापूर्वक उपचार किया जा चुका है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि यह पहल न केवल पर्यावरण संतुलन की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि जल संकट से निपटने और भविष्य को सुरक्षित करने की दिशा में भी एक दूरगामी प्रयास है।