Uttarakhand

Uttarakhand में पारदर्शिता की नई मिसाल, CM धामी बोले 3 साल में 23 हजार युवाओं को मिली सरकारी नौकरी

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: उत्तराखंड में भाई-भतीजावाद को किया गया जड़ से खत्म: CM धामी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने युवाओ को लेकर बड़ी बात कह दी है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड में कठोर नकल विरोधी कानून लागू होने के बाद सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रही हैं और बीते 3 सालों में 23 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी दी जा चुकी है। आपको बता दें कि देहरादून (Dehradun) में आयोजित कार्यक्रम में 112 नवचयनित परिवहन आरक्षियों (Transport Constables) को नियुक्ति पत्र प्रदान करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उनकी सरकार का संकल्प प्रदेश के योग्य, परिश्रमी और प्रतिभावान युवाओं को उनकी काबिलियत के आधार पर पारदर्शी तरीके से अवसर प्रदान करना है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: उत्तराखंड में शहरी विकास को बढ़ावा, CM धामी ने की कई बड़ी घोषणाएं

सीएम पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने कहा कि पूर्व की सरकारों में भर्ती प्रक्रियाओं पर लगे कलंक को मिटाने के लिए ही हमारी सरकार में देश का सबसे कठोर ‘नकल विरोधी कानून’ लागू किया है। इस कानून के लागू होने के पश्चात प्रदेश में सभी परीक्षाएं पारदर्शी तरीके से संपन्न हो रही हैं और इसी का परिणाम है कि हम पिछले तीन सालों में 23 हजार से ज्यादा युवाओं को सरकारी नौकरी देने में सफल रहे हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने आरोप लगाया कि पूर्व की सरकारों में नौकरी में भाई भतीजावाद के साथ ही भ्रष्टाचार भी अपने चरम पर था। भतीजावाद और भ्रष्टाचार को जड़ से समाप्त करने के लिए राज्य सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है । उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमने भ्रष्टाचार में लिप्त 200 से अधिक लोगों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचाया है और हमारा यह अभियान लगातार जारी है।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: ऑपरेशन सिंदूर बनेगा मदरसों के पाठ्यक्रम का हिस्सा, धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला

नियुक्ति पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि परिवहन आरक्षी का पद यात्री सेवाओं के सुचारू संचालन, सड़क सुरक्षा की निगरानी, वाहन पंजीकरण की प्रक्रिया और प्रदूषण नियंत्रण की निगरानी सहित हर दृष्टि से बहुत ही महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसलिए आपकी यह नौकरी मात्र एक सरकारी नौकरी नहीं, बल्कि एक सामाजिक उत्तरदायित्व भी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवनियुक्त आरक्षियों से कहा कि उनका प्रयास यह होना चाहिए कि आमजन को अपने कार्यों के लिए अनावश्यक न भटकना पड़े।

Pic Social Media