Uttarakhand

Uttarakhand: CM धामी का बड़ा बयान, उत्तराखंड में जनवरी 2025 से लागू होगी UCC

उत्तराखंड
Spread the love

Uttarakhand: जनवरी 2025 में उत्तराखंड में लागू हो जाएगी UCC,CM धामी का बड़ा ऐलान

UCC In Uttarakhand: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Pushkar Singh Dhami) ने बड़ी घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि सीएम पुष्कर सिंह धामी ने बयान दिया है कि नए साल 2025 के जनवरी राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू हो जाएगी। सीएम धामी (CM Dhami) ने बताया इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और इसके बाद उत्तराखंड यूसीसी लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Uttarakhand Nikay Chunav: बीजेपी की पहली लिस्‍ट आई, जानिए किसे कहां से मिला मौका

Pic Social Media

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मीडिया से बातचीत करते हुए जानकारी दी कि यूसीसी के लिए ट्रेनिंग, ऐप और अन्य संबंधित काम तेजी से चल रहे हैं। जो भी इससे जुड़े हुए डिपार्टमेंट हैं, वो अपना काम कर रहे हैं। सरलीकरण, समाधान और निस्तारण पर प्रदेश सरकार का पहले से ही मंत्र रहा है और यूसीसी भी इस मंत्र के साथ आगे बढ़ेगा।

कैबिनेट की पहली बैठक में बनी थी UCC पर सहमति

आपको बता दें कि साल 2022 के मार्ट में उत्तराखंड में बीजेपी की नई सरकार बनने के बाद कैबिनेट की पहली बैठक में ही राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) लागू करने के लिए एक एक्सपर्ट कमेटी गठित करने का निर्णय लिया गया था। इसी क्रम में रिटायर्ड जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई की अगुआई में पांच सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। कमेटी की रिपोर्ट के बुनियाद पर 7 फरवरी, 2024 को राज्य विधानसभा से समान नागरिक संहिता बिल 2024 पारित किया गया।

ये भी पढ़ेंः Uttarakhand: भीमताल रोडवेज बस हादसे के घायलों से मिलें CM धामी, जाना हाल, चिकित्सकों को दिए निर्देश

UCC लागू करने वाला बनेगा पहला प्रदेश

समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code) बिल पर प्रेसिडेंट द्रौपदी मुर्मू (President Draupadi Murmu) की सहमति मिलने के बाद 12 मार्च, 2024 को नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया था। और, अब ‘समान नागरिक संहिता, उत्तराखंड- 2024 एक्ट’ की नियमावली भी तैयार कर ली गई है। इस तरह उत्तराखंड अब नए साल में समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए हर तरीके से तैयार है और उत्तराखंड आजादी के बाद समान नागरिक संहिता लागू करने वाला पहला प्रदेश भी बन जाएगा।