Anchor Romita: तेज तर्रार टीवी एंकर रोमिता तिवारी(Romita Tiwari) ने अपनी नई की शुरुआत कर दी है। रोमिता बतौर एंकर इंडिया टीवी(India TV) से जुड़ गई हैं। रोमिता यहां भी बतौर एंकर नज़र आएंगी। इसके पहले रोमिता नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़ नेशन(News Nation) में बतौर एंकर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं। रोमिता न्यूज़ 24, GNT में भी अपनी काबिलियत दर्ज करवा चुकी हैं।

माखनलाल यूनिवर्सिटी भोपाल से पत्रकारिता की पढ़ाई करने वाली रोमिता ने भोपाल के ‘बंसल न्यूज’ से एंकरिंग की शुरुआत की। भोपाल की रहने वाली रोमिता के इंस्टाग्राम पर 4 मिलियन से ज्यादा Followers हैं। रोमिता के इंस्टाग्राम वीडियोज़ काफी पसंद किए जाते हैं।
ख़बरी मीडिया की तरफ से रोमिता तिवारी को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
