UP Weather: UP वालों अगले 2 दिन सावधान! मौसम विभाग की चेतावनी पढ़ लीजिए

उत्तरप्रदेश

UP Weather: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी और अरब सागर के ऊपर हवा का दबाव बढ़ने से नम और गर्म हवा प्रदेश के ऊपर टकरा रही हैं। इस कारण प्रदेश में आने वाले दो दिनों में बारिश के साथ साथ कहीं कहीं, ओलावृष्टि (Hailstorm) का पूर्वानुमान है। राजधानी लखनऊ (Lucknow) में फिलहाल बादलों की आवाजाही के बीच हल्की बूंदाबांदी हो रही है। हवा का रुख सोमवार की सुबह से ही पूर्व से पश्चिम हो जाने से दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी हो रही है। तापमान में बढ़ोतरी अगले दो दिन तक जारी रहेगी। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक दक्षिणी गुजरात के पास चक्रवाती हवा दबाव बना रही है।
ये भी पढ़ेंः Paytm: एक गरीब इंजीनियर के अरबपति बनने की कहानी जरूर पढ़िए

Pic Social Media

बंगाल की खाड़ी (Bay of Bengal) की तरफ से भी तटवर्ती क्षेत्र के ऊपर हवा का दबाव बन रहा है। 2 सागरों से गर्म और नमी वाली हवा प्रदेश के ऊपर मिल रही हैं। ऐसे में इसके कारण से विंध्य क्षेत्र में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है। इसी बीच एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो सकता है। नतीजतन बदली, बारिश का सिलसिला बुंदेलखंड (Bundelkhand) तक होगा। फिलहाल लखनऊ में बारिश के आसार बहुत कम ही हैं। अगले 48 घन्टों के दौरान लखनऊ और आसपास तापमान में 2 से 4 डिग्री तक की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

पुरवा के प्रभाव के चलते सर्द हवा का असर न्यूनतम रहा। सोमवार को धूप में तल्खी ज्यादा रही। तापमान में भी बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। दिन में अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। रात के तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई। बीते 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 12 डिग्री के आसपास रह सकता है।