UP Transfer: UP में 33 IAS अफसर इधर से उधर, देखिए पूरी लिस्ट
UP Transfer: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। आपको बता दें कि योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने देर रात बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 33 आईएएस अधिकारियों (33 IAS officers) के तबादले (Transfers) कर दिए हैं। उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के प्रशासनिक अधिकारियों के हुए व्यापक फेरबदल का आदेश में कई जिलों के जिलाधिकारियों (DM) और मंडलायुक्तों की जिम्मेदारियां बदली गई हैं। सरकार के इस बदलाव ने सूबे की नौकरशाही में हलचल मचा दी है।

ये भी पढ़ेंः Gorakhpur: माफियामुक्त, गुंडामुक्त और दंगामुक्त हुआ यूपी, अब सिर्फ विकास की चर्चा- CM योगी
कौशल राज शर्मा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
काफी समय से वाराणसी (Varanasi) में मंडलायुक्त के रूप में तैनात आईएएस कौशल राज शर्मा (IAS Kaushal Raj Sharma) को सीएम योगी आदित्यनाथ का सचिव बनाया गया है। उनकी जगह वाराणसी के नए मंडलायुक्त के रूप में आईएएस एस. राजलिंगम को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, वाराणसी के डीएम पद पर सत्येंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है।
सूचना विभाग में बड़ा बदलाव
उत्तर प्रदेश के सूचना निदेशक के पद पर काफी समय से तैनात आईएएस शिशिर सिंह (IAS Shishir Singh) को हटाकर सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम विभाग में विशेष सचिव बनाया गया है। उनकी जगह भदोही के पूर्व डीएम विशाल सिंह को सूचना एवं संस्कृति विभाग का विशेष सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। बताते चलें कि जिन जिलों के जिलाधिकारियों के तबादले किए गए हैं, उनमें वाराणसी, आजमगढ़, बरेली, हापुड़, अंबेडकरनगर, झांसी, महोबा, गाजीपुर, कुशीनगर, संत कबीरनगर और भदोही हैं। गोरखपुर, प्रयागराज और श्रावस्ती में नए मुख्य विकास अधिकारी की तैनाती की गई है।
ये भी पढे़ंः Lucknow: CM योगी के निर्देश पर हीट वेव से बचने के लिए राज्य में व्यापक जनजागरूकता अभियान शुरू
इनका भी हुआ तबादला
लखनऊ (Lucknow) के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को हटा दिया है, अब उन्हें विशेष सचिव ऊर्जा बनाया गया। वहीं प्रयागराज के सीडीओ गौरव कुमार को लखनऊ का नया नगर आयुक्त बनाया गया है। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा को सीएम का प्रमुख सचिव बनाया गया है। वाराणसी के डीएम एस. राजलिंगम वाराणसी के ही मंडलायुक्त बन गए हैं।
जिलाधिकारियों में बदलाव
सत्येंद्र कुमार अब डीएम वाराणसी होंगे
झांसी के डीएम बने मृदुल चौधरी
अंबेडकरनगर के डीएम बने अनुपम शुक्ला
महोबा में गजल भारद्वाज को डीएम बनाया गया
कुशीनगर में महेंद्र सिंह तंवर
गाजीपुर के नए डीएम बने अविनाश कुमार
बरेली के डीएम बने अविनाश सिंह
आजमगढ़ के डीएम नियुक्त हुए रविंद्र कुमार द्वितीय
संतकबीरनगर के डीएम बने आलोक कुमार
भदोही के नए डीएम शैलेश कुमार
हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडे बने हैं।
विकास प्राधिकरण और निगमों में बदलाव
संजय कुमार मीणा बने वीसी, मेरठ विकास प्राधिकरण
गौरव कुमार को नगर आयुक्त, लखनऊ नियुक्त किया गया
अनुभव सिंह को वीसी, मुरादाबाद विकास प्राधिकरण की जिम्मेदारी
इंद्रजीत सिंह, जो लखनऊ के नगर आयुक्त थे, अब विशेष सचिव ऊर्जा और डायरेक्टर, यूपी-नेडा बनाए गए हैं।
मुख्यमंत्री कार्यालय और अन्य विभागों में अहम जिम्मेदारियां
विशाल भारद्वाज बने विशेष सचिव, मुख्यमंत्री कार्यालय
जगदीश को सचिव, गृह विभाग
नवनीत सिंह चहल को भी विशेष सचिव, मुख्यमंत्री बनाया गया
प्रेरणा शर्मा को निदेशक, सूडा बनाया गया है
आर्यका अखोरी को विशेष सचिव, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण नियुक्त किया गया
अभय बने सदस्य, राजस्व परिषद
उज्जवल कुमार अब होंगे एमडी, उत्तर प्रदेश मेडिकल सप्लाई कॉरपोरेशन
पुलकित खरे बने मिशन डायरेक्टर, कौशल विकास मिशन
शाहिद अहमद को सीडीओ, श्रावस्ती
हर्षिका सिंह को सीडीओ, प्रयागराज बनाया गया
डॉ. वेदपति मिश्रा को सचिव, उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग बनाया गया है।


