UP News

UP News : काशी में गरीबों और श्रद्धालुओं के लिए पुख्ता इंतज़ाम, बोले CM Yogi

उत्तरप्रदेश राजनीति
Spread the love

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद को ऊनी वस्त्र वितरण के लिए पर्याप्त धनराशि उपलब्ध कराई गई है। प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि भीषण शीतलहरी को देखते हुए युद्ध स्तर पर जरूरतमंद लोगों तक ऊनी वस्त्र पहुंचाए जाएं।

टाउनहाल रैन बसेरे के निरीक्षण के बाद मीडिया से बातचीत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार रात टाउनहाल रैन बसेरे का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने ठंड के मौसम में गरीबों, जरूरतमंदों और यात्रियों के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी दी।

यह भी पढ़ें :- UP News: अंतरराष्ट्रीय अनुदानित धर्मांतरण रैकेट पर कड़ा प्रहार, एआई के इस्तेमाल के दिए निर्देश: CM Yogi

11 वर्षों में काशी के लिए 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक के प्रोजेक्ट स्वीकृत

मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और मार्गदर्शन में उनकी संसदीय सीट काशी के लिए पिछले 11 वर्षों में 53 हजार करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाएं स्वीकृत हुई हैं। इनमें से दो तिहाई से अधिक परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं, जबकि शेष पर कार्य प्रगति पर है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

UP News: बाबा विश्वनाथ और काल भैरव मंदिर में दर्शन का सौभाग्य

सीएम योगी ने कहा कि अविनाशी काशी में उन्हें एक बार फिर बाबा काल भैरव और बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन का सौभाग्य प्राप्त हुआ। इसके साथ ही उन्होंने काशी में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा और निरीक्षण भी किया।

श्रद्धालुओं के ठहरने के लिए समुचित व्यवस्थाएं

मुख्यमंत्री ने कहा कि काशी जिला प्रशासन और नगर निगम द्वारा भीषण शीतलहरी को देखते हुए जरूरतमंदों, गरीबों और देश-प्रदेश से आए श्रद्धालुओं के लिए रैन बसेरों और ऊनी वस्त्र वितरण की व्यवस्था की गई है। टाउनहाल में भी अस्थायी रैन बसेरा बनाया गया है, जहां श्रद्धालु ठहरे हुए हैं। उन्होंने इन व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

यह भी पढ़ें :- UP News: अटल जी ने विकास के विजन के साथ देश को बढ़ायाः CM Yogi Adityanath

काशी में 28 से अधिक रैन बसेरों से हजारों लोगों को मिल रहा सहारा

मुख्यमंत्री ने बताया कि नगर निगम स्तर पर काशी शहर के अंदर 28 से अधिक स्थायी रैन बसेरे बनाए गए हैं। इन रैन बसेरों के माध्यम से हजारों नागरिकों, बेसहारा लोगों और फुटपाथ पर रहने वालों को सहारा मिल रहा है।

कंबल वितरण में भी मुख्यमंत्री हुए शामिल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ऊनी वस्त्र वितरण के लिए सभी जनपदों को पर्याप्त धनराशि दी गई है और प्रशासन को सख्त निर्देश हैं कि जरूरतमंदों तक तुरंत सहायता पहुंचाई जाए। नगर निगम और जिला प्रशासन द्वारा किए गए कंबल वितरण कार्यक्रम में उन्हें स्वयं भी शामिल होने का अवसर मिला।