UP IAS Transfer

UP IAS Transfer: यूपी के 4 जिलों के DM समेत 14 IAS अफसर इधर से उधर

उत्तरप्रदेश
Spread the love

UP IAS Transfer: यूपी में फिर हुआ अधिकारियों का तबदला, कई जिलों के बदल गए डीएम

UP IAS Transfer: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) के नेतृत्व वाली सरकार ने एक बार फिर से बड़े स्तर पर अधिकारियों के तबादले किए हैं। आपको बता दें कि योगी सरकार (Yogi Government) ने लंबी जद्दोजहद के बाद मंगलवार देर रात वरिष्ठ आईएएस (IAS Transfer) अधिकारी दीपक कुमार को कृषि उत्पादन आयुक्त (एपीसी) का अतिरिक्त प्रभार भी सौंप दिया। इस तबादले से पहले तक दीपक वित्त, बेसिक और माध्यमिक शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव पद का पहले से दायित्व संभाल रहे हैं। बता दें कि मोनिका एस गर्ग के 30 अप्रैल को सेवानिवृत्त होने के बाद से एपीसी का प्रभार मुख्य सचिव मनोज कुमार सिंह के पास था। एपीसी के साथ ही बलिया, हरदोई, महाराजगंज (Maharajganj) व पीलीभीत में नए जिलाधिकारी बनाने सहित कुल 14 आईएएस अधिकारियों के ट्रांसफर हुए हैं।

Pic Social Media

ये भी पढ़ेंः UP News: प्रदेश में ‘आईटीआई चलो अभियान’ की शुरुआत, युवाओं के कौशल विकास को मिलेगा बढ़ावा

योगी सरकार (Yogi Government) ने मंगला प्रसाद सिंह को डीएम हरदोई से डीएम बलिया बना दिया है। अनुनय झा डीएम महाराजगंज से डीएम हरदोई बनाए गए हैं। अयोध्या तीर्थ विकास परिषद के सीईओ और नगर आयुक्त अयोध्या संतोष कुमार शर्मा को जिलाधिकारी महाराजगंज व जल निगम नगरीय में संयुक्त प्रबंध निदेशक ज्ञानेन्द्र सिंह को डीएम पीलीभीत बनाया गया है।
तबालता सूची के अनुसार प्रवीण कुमार लक्षकार जिलाधिकारी बलिया (District Magistrate Ballia) से जल निगम नगरीय में संयुक्त प्रबंध निदेशक बनाया गया है। सीडीओ सिद्धार्थनगर जयेन्द्र कुमार को अयोध्या तीर्थ विकास परिषद का सीईओ व नगर आयुक्त अयोध्या बनाया गया है।

Pic Social Media

जिलाधिकारी पीलीभीत (District Magistrate Pilibhit) संजय कुमार सिंह को विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य, अपूर्वा दुबे अलीगढ़ विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष से निदेशक सूडा बनाई गईं हैं।
सीडीओ बुलंदशहर कुलदीप मीणा को उपाध्यक्ष अलीगढ़ विकास प्राधिकरण, संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा निशा को सीडीओ बुलंदशहर व निदेशक सूडा प्रेरणा शर्मा को विशेष सचिव उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण बनाया गया है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट गोरखपुर मृणाली अविनाश जोशी को सीडीओ सिद्धार्थनगर, विशेष सचिव संस्कृति एवं निदेशक धर्मार्थ कार्य रवीन्द्र कुमार-प्रथम को विशेष सचिव कृषि, कृषि विपणन एवं विदेश व्यापार तथा कृषि शिक्षा बनाया गया है।

ये भी पढे़ंः UP News: दिव्यांगजनों को मिल रहा है बराबरी का हक, योगी सरकार की योजना ने बदली सोच

6 पीसीएस अधिकारियों के भी हुए तबादले

वहीं उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने मंगलवार देर रात दो नगर मजिस्ट्रेट सहित 6 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। उत्कर्ष श्रीवास्तव एसडीएम संतकबीरनगर को गोरखपुर और लखनऊ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त अलंकार अग्निहोत्री को बरेली का नगर मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। वाराणसी में अपर जिलाधिकारी (प्रोटोकाल एवं कानून-व्यवस्था) प्रकाश चन्द्र को हाथरस का अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) की जिम्मेदारी दी गई है। हाथरस के मौजूदा अपर जिलाधिकारी (न्यायिक) शिव नारायण को इसी पद पर बागपत भेजा गया है।
गोरखपुर के अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार सिंह को गाजियाबाद नगर में अपर जिलाधिकारी बनाया गया है। वहीं, गोरखपुर में नगर मजिस्ट्रेट हिमांशु वर्मा को गोरखपुर में ही अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) की नई जिम्मेदारी मिली है।