यहां पहुंच गए ‘चॉकलेटी बॉय’ राज़कुमार

TV

टीवी पत्रकार राजकुमार(Raj Kumar) नई कश्ती पर सवार हो गए हैं। राजकुमार ने ज़ी न्यूज़ के साथ अपनी नई पारी की शुरुआत की है। ज़ी न्यूज़ में राजकुमार की ये दूसरी पारी है। राजकुमार इसके पहले बतौर डिप्टी एडिटर न्यूज़ नेशन से जुड़े थे। राजकुमार लंबे वक्त तक नेशनल न्यूज़ चैनल न्यूज़24 के रात 8 बजे के शो ‘प्राइम टाइम एक्सक्लूसिव’ टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं।

जामिया के स्टूडेंट रहे राजकुमार ने अपने करियर की शुरूआत साल 2007 में दूरदर्शन से की थी। इसके बाद उन्होंने एसवन और चैनल वन में काम किया। साल 2011 में राजकुमार ज़ी न्यूज पहुंचे जहां उन्होंने 5 सालों तक एंकरिंग के साथ-साथ रिपोर्टिंग भी की। ज़ी न्यूज़ में 5 साल की लंबी पारी को विराम देकर राज 2016 में infinity news india का हिस्सा बने। जहां उन्होंने डिजिटल प्लेटफॉर्म में भी अहम भूमिका निभाई। साल 2018 में राजकुमार आजतक पहुंचे और करीब एक साल बाद ही राजकुमार ने इंडिया टीवी का रुख कर लिया। इंडिया टीवी से राजकुमार न्यूज24 आ गए।

राजकुमार कुमार प्रोग्रामिंग, स्क्रिप्टिंग के साथ शानदार वॉयस ओवर के लिए जाने जाते हैं।

खबरीमीडिया की तरफ से राजकुमार को नए सफर की ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Rajkumar, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism