टीवी पत्रकार रघुनाथ शरण की ‘पाठशाला’ शुरू

TV

तमाम न्यूज़ चैनलों में अपनी काबिलियत दर्ज करवाने के बाद पत्रकार रघुनाथ शरण ने टाइम्स नाउ नवभारत के साथ नई पारी की शुरुआत की है। रघुनाथ शरण को रात 9 बजे के प्राइम टाइम शो ‘न्यूज़ की पाठशाला’ की प्रोड्यूस करने की जिम्मेदारी दी गई है। शो को मशहूर एंकर सुशांत सिन्हा होस्ट करते हैं। रघुनाथ शरण इसके पहले बतौर डिप्टी एडिटर ज़ी हिंदुस्तान में अहम भूमिका निभा रहे थे और प्राइम टाइम शो प्रोड्यूस करते थे।

नवभारत टाइम्स से पत्रकारिता की शुरुआत करने वाले रघुनाथ शरण कुछ ही समय में CNBC आवाज़ के साथ जुड़ गए। रघुनाथ की टीवी पत्रकारिता की शुरुआत यहीं से हुई। उसके बाद रघुनाथ शरण स्टार न्यूज़(ABP न्यूज़) का हिस्सा बन गए। जहां उन्होंने अलग-अलग शो में काम किया। एबीपी में लंबी पारी खेलने के बाद रघुनाथ शरण ज़ी हिंदुस्तान के साथ जुड़ गए।

ख़बरीमीडिया की तरफ से रघुनाथ शरण को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

READ :  Raghunath Saran, Khabrimedia, Breaking News, Tv Media, Latest hindi News, News Update, Journalist, Journalism  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *