बार बार पेशाब से परेशान..दूर करने के लिए ये टिप्स अपनायें

TOP स्टोरी Trending हेल्थ & ब्यूटी

Tips To Treat Frequent Urination: कई लोगों को रात के समय बार बार टॉयलेट करने के लिए उठना पड़ता है। इसके चलते नींद में खलल पड़ता है और नींद खराब हो जाती है। वहीं, बार बार टॉयलेट आना कई गंभीर बीमारियों की ओर इशारा भी करती है।

आमतौर में जिन व्यक्तियों को डायबिटीज जैसी गंभीर बीमारी है इसके अलावा यूरिन इन्फेक्शन के कारण भी बार बार पेशाब की समस्या हो सकती है। प्रेग्नेंसी के दौरान इस तरह की समस्याएं अक्सर देखी जाती हैं। यदि ऐसी समस्याएं आप झेल रहे हैं तो छुटकारा पाने के लिए आसान से उपायों को अपना सकते हैं।

ऐसे में इस लेख के जरिए बार बार पेशाब आने की समस्या को ठीक करने के तरीके के बारे में बताएंगे, जो बेहद आसान से हैं।

मेथी का दाना – Frequent Urination With Fenugreek Seeds

कई तरह के अध्ययनों से पता चलता है कि मेथी के दानों का उपयोग शरीर में ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए किया जाता है। इसमें स्पेशल रूप से बायोएक्टिव यौगिक जैसे – स्टीरॉयड, एल्कलॉइड्स और ट्राईगोनेलिन होते हैं। ये बार बार पेशाब आने की समस्या को दूर करने में कारगर साबित हो सकता है। इसका सेवन आप सब के खाली पेट कर सकते हैं।

जीरा है असरदार – cumin seeds

रात के समय बार बार पेशाब आने की प्रोब्लम से निजात पाने के लिए आप जीरा का सेवन कर सकते हैं। इसमें कई तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो जीवाणु संक्रमण के खिलाफ लड़ने में मदद कर सकता है। इसका सेवन आप रात में सोने से पहले वॉर्म वाटर से कर सकते हैं।

अनार के दाने कर सकते हैं मदद – pomegrante from frequent urination

अनार के दानों में एंटी माइक्रोबियल जैसे तत्व पाए जाते हैं, ये सूक्ष्मजीवों को जड़ से नष्ट करने में असरदार साबित हो सकता है। इसमें ई. कोली नामक बैक्टेरिया के खिलाफ खासतौर पर प्रभावी होता है। जो कि मुख्य रूप से यूरिन संक्रमण को कम करने में असरदार होता है। इसलिए आप रोज सुबह इसे ब्रेकफास्ट के रूप में सेवन कर सकते हैं।

तुलसी का प्रभाव – Tulsi Leaf Cure

बार बार पेशाब आने की समस्या से परेशान रहते हैं तो तुलसी की पत्तियों का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसे आप गर्म पानी में उबालकर अथवा चाय में डालकर भी सेवन कर सकते हैं। इससे यूरिन इन्फेक्शन दूर हो जाएगा।