Traffic Update: दिल्ली-गाजियाबाद के ये रास्ते आज रहेंगे बंद, जानिए क्या है कारण
Traffic Update: दिल्ली से गाजियाबाद जाने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आज गाजियाबाद में लंबा जाम देखने को मिल सकता है। पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) 5 जनवरी यानी आज गाजियाबाद के दौरे पर आएंगे। आज अगर आप किसी काम से बाहर जाने की योजना बना रहे हैं तो आपके लिए यह काम की खबर है। पीएम मोदी नमो भारत के चौथे फेज का आज उद्धाटन करेंगे। आरआरटीएस स्टेशन साहिबाबाद (RRTS Station Sahibabad) से न्यू अशोक नगर (New Ashok Nagar) के रूट की शुरुआत करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर दिल्ली और यूपी पुलिस ने खास बंदोबस्त किए हैं। सुरक्षा के लिहाज से कई रास्तों को बंद किया जाएगा।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: बिसरख में करोड़ों की जमीन पर चला बुलडोजर

वहीं कई रास्तों पर ट्रैफिक का डायवर्जन किया जाएगा, जिसके लिए दिल्ली पुलिस (Delhi Police) ने ट्रैफिक एडवाइजरी (Traffic Advisory) जारी कर दी है। ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक NH-9 और NH-24 पर सराय काले खां से यूपी एंट्री गेट तक सुबह 7 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक ट्रैफिक बंद रहेगा। गाजीपुर रोड (कुंडली से नोएडा लिंक), न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन रोड (सरपंच चौक से हॉलिडे इन रेड लाइट) और गाजीपुर नाला रोड (कुंडली से न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन) पर आवागमन पर पाबंदी रहेगी।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ये रास्ते रहेंगे बंद
इसके साथ ही चिल्ला बॉर्डर (Chilla Border) से न्यू अशोक नगर मेट्रो स्टेशन और नोएडा लिंक रोड (चिल्ला बॉर्डर से अक्षरधाम मंदिर) पर भी ट्रैफिक आने जाने पर रोक रहेगी। दिल्ली पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें। ट्रैफिक पुलिस की तरफ से लोगों को परेशानी से बचाने के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। पुलिस का कहना है कि किसी भी प्रकार की परेशानी से होने पर1095 पर कॉल कर सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा वालों को Water ATM का तोहफा
गाजियाबाद ट्रैफिक पुलिस ने भी लोगों को जाम से बचाने के लिए एडवाइजरी जारी की है। अपर पुलिस आयुक्त (ट्रैफिक) पीयूष सिंह की तरफ से कहा गया है कि कार्यक्रम के दौरान हिंडन एयरफोर्स स्टेशन प्रवेश द्वार से यूपी गेट तक रूट का डायवर्जन किया गया है। वाहन चालक मोहननगर-वसुंधरा-वैशाली के रास्ते सुबह 7 बजे से लेकर कार्यक्रम के खत्म होने तक आवागमन कर सकेंगे। गाजियाबाद पुलिस के मुताबिक मोहन नगर से हिंडन एयरपोर्ट स्टेशन के बीच वाहनों के आवागमन पर रोक रहेगी।
