Traffic Update

Traffic Update: नोएडा-दिल्ली से गुरुग्राम जाने वालों के लिए ज़रूरी खबर

TOP स्टोरी Trending ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Traffic Update: नोएडा-दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले पहले यह खबर पढ़ लें

Traffic Update: नोएडा-दिल्ली से गुरुग्राम जाने वाले लोग यह खबर पढ़ लें, नहीं तो उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आपको बता दें कि मरम्मत काम (Repair Work) चलाए जाने के कारण से हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर (Hero Honda Chowk Flyover) का जयपुर-दिल्ली साइड अगले एक महीने तक बंद रहेगा। इसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने डायवर्जन प्लान तैयार बना लिया है।
ये भी पढ़ेंः Noida-Greater Noida: घूंघट वाली महिलाओं के कारनामें सुनकर हो जाएंगे हैरान

Pic Social Media

डीसीपी ट्रैफिक (DCP Traffic) विरेंद्र विज ने एनएचएआई के अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एनएचएआई के अधिकारियों से कहा कि जल्द से जल्द फ्लाईओवर को दुरुस्त किया जाए। ट्रैफिक डायवर्ट करने से चौक पर जाम की समस्या सामने आएगी। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

फ्लाईओवर के एक साइड को करना पड़ेगा बंद

दिल्ली-गुरुग्राम एक्सप्रेसवे (Delhi-Gurugram Expressway) के हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर में 6 महीने पहले हुआ गड्ढा अभी तक ठीक नहीं हुआ था कि एक दूसरा भी गड्ढा बन गया। इससे फ्लाईओवर की एक लेन पूरी तरह बंद हो गई है। गड्ढों को ठीक करने के लिए फ्लाईओवर के साइड को पूरी तरह बंद करना जरूरी है। इसे ध्यान में डायवर्जन प्लान बनाया गया है।

ये भी पढ़ेंः Noida: नोएडा की पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह की बड़ी पहल

फ्लाईओवर और चौक का निरीक्षण

ट्रैफिक डायवर्जन प्लान बनाने से पहले डीसीपी (ट्रैफिक) विरेंद्र विज ने अपने अधीनस्थ अधिकारियों के साथ ही एनएचएआइ अधिकारियों के साथ फ्लाईओवर एवं चौक का मौके पर जाकर निरीक्षण किया। उनके साथ एनएचएआई के इंसिडेंट मैनेजर हरीश कुमार, प्रोजेक्ट मैनेजर जितेंद्र यादव, जेई रमेश, सहायक हाईवे इंजीनियर संजीव, टीम लीडर मनोज कुमार, सहायक पुलिस आयुक्त (हाईवे) सुरेंद्र कौर और ट्रैफिक पुलिस के जोनल अधिकारी और यातायात निरीक्षक भी मौजूद रहे।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

एनएचएआई (NHAI) के अधिकारियों ने जानकारी दी कि फ्लाईओवर के मरम्मत कार्य में लगभग महीने भर का समय लग जाएगा। ऐसे में क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत के दौरान जयपुर से दिल्ली की ओर फ्लाईओवर पर यातायात का आवागमन पूर्ण रूप से बंद करना होगा। जयपुर से दिल्ली की ओर जान वाले सभी वाहनों को फ्लाईओवर के नीचे से निकालना होगा।
इसके बाद फैसला किया गया कि हीरो होंडा फ्लाईओवर की ओर आने वाले वाहनों के लिए डायवर्जन के बोर्ड लगाए जाएंगे। फ्लाईओवर के नीचे जो भी कट हैं, उन्हें बैरिकेड लगाकर बंद कर दिया जाएगा। साइड से डिवाइडर को तोड़कर सड़क को चौड़ा किया जाएगा। इस काम के लिए लगभग एक सप्ताह का समय लगेगा। क्षतिग्रस्त हिस्सा ठीक होने के बाद फ्लाईओवर को चालू करने के बाद इनको वापस यथास्थिति में कर दिया जाएगा।

इस तरह से रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन

जयपुर से चलकर दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन हीरो होंडा चौक फ्लाईओवर का प्रयोग न कर फ्लाईओवर के नीचे से निकलेंगे।
जयपुर की ओर से चलकर दिल्ली जाने वाले वाहन द्वारका एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल करें जिससे हीरो होंडा चौक पर होने वाले ट्रैफिक का दबाव कम रहे।
बसई चौक, हिमगिरी चौक वाया हीरो होंडा चौक, मानेसर व जयपुर की तरफ जाने वाले वाहन हीरो होंडा अंडरपास का इस्तेमाल करके हीरो कंपनी के सामने बने कट से यू-टर्न लेते हुए जयपुर की तरफ जाएंगे। राजीव चौक फ्लाईओवर के नीचे से यू-टर्न लेकर मानेसर और जयपुर की तरफ जाएंगे।