Traffic Rule: सड़क पर गाड़ी पार्क करने वाले हो जाएं सावधान, नहीं तो…
Traffic Rule: अगर आप भी सड़कों पर अपने वाहन लेकर निकलते हैं और कहीं भी गाड़ी पार्क (Vehicle Park) कर देते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। आपको बता दें कि सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करने वालों के खिलाफ सख्ती की जाएगी। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार (Yogi Sarkar) ने ट्रैफिक व्यवस्था (Traffic System) को दुरुस्त करने के लिए प्रदेशभर में विशेष अभियान की शुरुआत कर दी है। बीते शनिवार से शुरू हुए इस अभियान में सड़क पर अवैध रूप से खड़े वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर परिवहन विभाग ने गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar), लखनऊ, कानपुर, मेरठ, प्रयागराज, वाराणसी, आगरा समेत कई जिलों में अभियान तेज कर दिया है। परिवहन आयुक्त ब्रजेश नारायण सिंह ने सभी जिलों के आरटीओ और ट्रैफिक अधिकारियों को निर्देश दिया है कि सड़क पर खड़े मिले किसी भी वाहन का तुरंत चालान करें।
ये भी पढे़ंः Prayagraj: सिर्फ़ 6 घंटे में पहुंचेंगे प्रयागराज..खुलने वाला है ये एक्सप्रेसवे

इस बारे में अपर परिवहन आयुक्त एके सिंह ने सभी जिलों को पत्र जारी करते हुए यह स्पष्ट कर दिया है कि सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने सड़क पर अव्यवस्थित तरीके से खड़े वाहनों के कारण से होने वाली दुर्घटनाओं को लेकर चिंता जताई है। इसी को ध्यान में रखते हुए यह अभियान 28 फरवरी तक लगातार चलाया जाएगा।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
ट्रक-ट्रॉली मिली तो सीधे होगी FIR
सड़क किनारे खड़े ट्रक, ट्रॉली या किसी भी प्रकार के भारी वाहनों से होने वाली दुर्घटनाओं को कम करने के लिए भी प्रशासन ने सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है। अब अगर कोई भारी वाहन सड़क पर लावारिस हालत में मिलता है तो उसे तुरंत सीज कर दिया जाएगा। इसके साथ ही वाहन मालिक और ड्राइवर के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली जाएगी। यह आदेश प्रदेश के सभी पुलिस कमिश्नरों, डीएम (DM) और एसपी (SP) को जारी कर दिया गया है। आपको बता दें कि पिछले कुछ महीनों में उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में सड़क किनारे खड़े वाहनों के कारण कई गंभीर दुर्घटनाएं हुई हैं। हाल ही में वाराणसी में सड़क पर खड़े एक ट्रक से टकराकर 5 श्रद्धालुओं की जान चली गई थी। इसके अलावा, प्रदेश के दूसरे जिलों में भी ऐसे कई मामले सामने आए हैं। इन घटनाओं के मद्देनजर सरकार ने यातायात नियमों को और कड़ा करने का निर्णय लिया है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: CM योगी का बड़ा तोहफा..बनेगा हाईटेक स्कूल
लापरवाही करने पर अधिकारियों के खिलाफ होगा एक्शन
सीएम ऑफिस (CM Office) से जारी किए गए निर्देश में साफ-साफ कहा गया है कि हाईवे पर विशेष सतर्कता बरती जाए। अगर किसी वाहन में तकनीकी समस्या या खराबी आती है तो उसे तुरंत हटाने की व्यवस्था की जाए जिससे ट्रैफिक बाधित न हो। इस मामले में अगर किसी भी अधिकारी या पुलिसकर्मी लापरवाही करते हैं तो उनके खिलाफ भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों और वाहन चालकों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए परिवहन विभाग विशेष अभियान भी चलाएगा। सार्वजनिक स्थानों, बस स्टेशनों और रेलवे स्टेशनों पर पोस्टर, बैनर और डिजिटल डिस्प्ले के माध्यम से लोगों को नियमों की जानकारी दी जाएगी।
