Traffic Alert: पर्थला से गौर चौक..जाम का होगा काम तमाम!

दिल्ली NCR

Jyoti Shinde,Editor

गौर चौक(Gaur Chowk) यानि किसान चौक से पर्थला फ्लाईओवर(Parthala Flyover) सुबह-शाम लगने वाले भयंकर जाम से निपटने का रास्ता तलाशा जा रहा है। प्राधिकरण और ट्रैफिक पुलिस इसके लिए कड़ी मशक्कत कर रही है। लेकिन सफल नहीं हो पा रही है।

ये भी पढ़ें: KOTA जंक्शन..बच्चों के बनते-बिगड़ते सपनों का सच!

मंगलवार देर शाम ग्रेटर नोएडा वेस्ट(Greater Noida West) के शाहबेरी गोल चक्कर को जाम से निजात दिलाने के प्रयास में ट्रायल के तौर पर बंद कर डायवर्जन किया। हालांकि लोगो ने परेशानी होने पर इसका विरोध शुरू कर दिया। सोशल मीडिया पर भी यूजर्स खूब कमेंट किए। परेशानी का सामना कर रहे लोगों कहना था कि डायवर्जन होने के बाद एकमूर्ति गोल चक्कर से शाहबेरी की तरफ जाने वाले वाहनों को पर्थला और किसान चौक के बीच से यू-टर्न लेकर वापस आना होगा। विरोध कप देखते हुए यातायात पुलिस ने डायवर्जन को हटा दिया।

ये भी पढ़ें: Noida की इस सोसायटी में महिला की ‘दबंगई’..देखिए वीडियो

ग्रेनो वेस्ट में जाम की समस्या को खत्म करने के लिए यातायात पुलिस लगातार काम कर रही है। जाम अब किसान चौक और एकमूर्ति गोल चक्कर के बाद शाहबेरी गोल चक्कर पर आए दिन लगने लगा है। यहां मंगलवार की शाम को भी जाम लगा रहा। जाम‌ को देखते हुए यातायात पुलिस ने शाम को शाहबेरी गोल चक्कर पर ट्रायल के तौर डायवर्जन किया। एक मूर्ति गोल चक्कर से आने वाले वाहनों को शाहबेरी जाने से रोका गया। उन वाहनों को किसान चौक से आगे हिंडन पुल को पार कर यू-टर्न लेकर वापस आना पड़ा। जो यहां से लगभग दो किलो मीटर की दूरी पर है। साथ ही कुछ वाहनों को तिगरी की तरफ से क्रॉसिंग की तरफ भेजा गया। इतना चक्कर लगाने से परेशान लोगों ने डायवर्जन का विरोध करना शुरू कर दिया और कहा कि पुलिस समाधान निकालने की जगह लोगों को परेशान कर रही है। विरोध के मात्र आधे घंटे बाद ही पुलिस ने डायवर्जन को हटा लिया

यातायात डीसीपी सुनीति ने बताया कि जाम वाले जगहों और चौराहों को चिन्हित कर समस्या से निजात दिलाने का प्रयास लगातार किया जा रहा है। इसी कड़ी में ग्रेनो वेस्ट में ट्रायल किया गया। लेकिन ट्रायल सफल नहीं होने पर तुरंत डायवर्जन हटा दिया गया।

READ: Noida news-Greater Noida News-khabrimedia-latest local news-latest noida news-latest greater noida news,khabrimedia, Latest News Top news-Latest Noida news-latest News-Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi