Traffic Advisory: दिल्ली के इन रास्तों पर आवाजाही पर रहेगी रोक, जारी हुई ट्रैफिक एडवाइजरी
Traffic Advisory: राजधानी दिल्ली में रहने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि आज दिल्ली की कुछ सड़कों पर आपको ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) का सामना करना पड़ सकता है। दिल्ली के रामलीला मैदान (Ramlila Maidan) में आज दिल्ली के मुख्यमंत्री और मंत्री पद पर बीजेपी के नेता शपथ लेंगे। शपथ समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और वीवीआईपी अतिथि शामिल होंगे। इसके साथ ही 20 से 25 हजार लोगों के कार्यक्रम में शामिल होने की संभावना है। इसे ध्यान में रखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने कमला मार्केट के आसपास व्यापक बंदोबस्त कर रही है। कुछ रास्तों को कार्यक्रम के दौरान बंद रखा जाएगा, तो वहीं कुछ पर डायवर्जन रहेगा।
ये भी पढ़ेंः Big Breaking: दिल्ली के नए मुख्यमंत्री के नाम पर मुहर..नाम भी जान लीजिए

सड़कों पर रहेगी भीड़
ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) के मुताबिक इस कार्यक्रम में आने वाले लोगों के चलते रामलीला मैदान के आसपास की सड़कों पर भीड़ रहेगी। ऐसे में जरूरत पड़ने पर सुभाष पार्ट टी-पाइंट, राजघाट, दिल्ली गेट, आईटीओ चौक, अजमेरी गेट, रंजीत सिंह फ्लाईओवर, भवभूति मार्ग लालबत्ती और झंडेवाला गोल चक्कर से ट्रैफिक को दूसरे रास्तों पर भेजा जा सकता है।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida West: पंचशील हाईनिश सोसाइटी में ‘न्याय की जीत, निवासियों की एकता रंग लाई’
सुबह सात से शाम चार तक इन रास्तों पर रहेगा ट्रैफिक बैन
बहादुर शाह जफर मार्ग पर आईटीओ से दिल्ली गेट
जवाहर लाल नेहरू मार्ग पर दिल्ली गेट से गुरु नानक चौक
अरुणा आसफ अली रोड
मिंटो रोड से कमला मार्केट गोल चक्कर-हमदर्द चौक
रंजीत सिंह फ्लाईओवर से तुर्कमान गेट
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25
अजमेरी गेट से कमला मार्केट गोल चक्कर
ट्रैफिक पुलिस ने शपथ समारोह में शामिल होने वाले लोगों से अपील की है कि वह जाम से बचने के लिए सार्वजनिक परिवहन का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग करें। अपनी गाड़ियों को पार्किंग में ही खड़ा करें। नई दिल्ली रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्री अजमेरी गेट के स्थान पर पहाड़गंज की तरफ जाएं, ताकि उन्हें परेशानी का सामना न करना पड़े।
