Metro Timing: 25 मई को मेट्रो में सफर करने वाले लोग यह खबर जरूर पढ़ लें
Metro Timing: दिल्ली मेट्रो से सफर करने वाले लोगों के लिए अहम खबर है। आपको बता दें कि दिल्ली मेट्रो (Delhi Metro) के टाइमिंग (Timing) में 25 मई को बदलाव किया गया है। यूपीएससी प्रारंभिक परीक्षा (UPSC Preliminary Exam) को देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने टाइमिंग (Delhi Metro Timing) में बदलाव किया है। परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार आसानी से सेंटर तक पहुंचे इसके लिए 25 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी।

ये भी पढे़ंः Train: एक ऐसी ट्रेन जो साल में सिर्फ 15 दिन चलती है
डीएमआरसी (Dmrc) ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए 25 मई को चुनिंदा दिल्ली मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य से पहले शुरू होंगी।
लाइन-7 (Pink Line), लाइन-8 (Magenta Line) और लाइन-9 (ग्रे लाइन) पर टर्मिनल स्टेशनों से सेवाएं रविवार को सुबह 7 बजे नहीं बल्कि सुबह 6 बजे शुरू होंगी। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (Dmrc) के अनुसार सुबह जल्दी परिचालन से उम्मीदवारों को समय पर अपने परीक्षा केंद्रों तक पहुंचने में आसानी होगी। डीएमआरसी के प्रधान कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल के अनुसार यह व्यवस्था इस रविवार को यूपीएससी द्वारा आयोजित सिविल सेवा (प्रारंभिक) परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों की सुविधा के लिए की जा रही है।
ये भी पढे़ंः Interesting News: 12 साल बाद किरायेदार बन जाएगा मकान मालिक!
पिंक लाइन पर सुबह 6 बजे मजलिस पार्क, मजलिस पार्क-शिव विहार, शिव विहार और माजपुर-बाबरपुर से अपने-अपने टर्मिनल स्टेशनों की ओर ट्रेनें शुरू होंगी। इसी प्रकार, मैजेंटा लाइन पर ट्रेनें जनकपुरी पश्चिम और बॉटनिकल गार्डन से सुबह 6 बजे स्टार्ट होंगी। वहीं कृष्णा पार्क एक्सटेंशन से सेवाएं थोड़ी पहले सुबह 5:50 बजे शुरू होंगी। डीएमआरसी के अनुसार ग्रे लाइन पर ढांसा बस स्टैंड और द्वारका टर्मिनल दोनों से सुबह 6 बजे से सेवाएं शुरू होंगी। डीएमआरसी ने बताया कि अन्य सभी मेट्रो लाइनों पर सेवाएं सामान्य रविवार के शेड्यूल के अनुसार चलेंगी।
