Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा में रहने वाले लोग आज घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें।
Traffic Advisory: दिल्ली और नोएडा में रहने वाले लोग आज घर से निकलने से पहले यह खबर जरूर पढ़ लें। आज गुरुवार को दिल्ली व नोएडा के कई प्रमुख रूट्स पर भारी ट्रैफिक जाम (Traffic Jam) और डायवर्जन रहेगा। इसका मुख्य कारण उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) का नोएडा दौरा और दिल्ली में पालम रेलवे क्रॉसिंग का निर्माण कार्य है। दोनों जगहों की ट्रैफिक पुलिस (Traffic Police) ने डिटेल्ड एडवाइजरी जारी की है। पढ़िए पूरी एडवाइजरी…

आपको बता दें कि दिल्ली में पालम रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण कार्य की वजह से 3 नवंबर से अगले तीन महीने तक बड़ा ट्रैफिक डायवर्जन लागू है। इससे द्वारका, पालम, दिल्ली कैंट, धौला कुआं और आसपास के लाखों लोगों की आवाजाही प्रभावित हो रही है।
दिल्ली में नए ट्रैफिक प्लान और वैकल्पिक रूट
- द्वारका से दिल्ली कैंट या धौला कुआं जाने वाले वाहन पालम-द्वारका फ्लाईओवर का इस्तेमाल करें।
- मंगलापुरी से दिल्ली कैंट/धौला कुआं जाने वालों को परशुराम चौक होते हुए पालम फ्लाईओवर लेना होगा।
- पालम कॉलोनी से पालम फ्लाईओवर रोड जाने वालों के लिए परशुराम चौक – मंगलापुरी – भगत चंद्र हॉस्पिटल चौक रूट तय किया गया है।
- भारी वाहनों को पूरी तरह पालम क्षेत्र से बचने और रिंग रोड या NH-48 का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।

दिल्ली ट्रैफिक पुलिस की अपील
दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि प्रभावित रूट्स से बचें, यात्रा पहले से प्लान करें, सार्वजनिक परिवहन को प्राथमिकता दें और मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का पालन करें।
ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

नोएडा में वीआईपी मूवमेंट और डायवर्जन
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ आज नोएडा दौरे पर आ रहे हैं। इसके चलते गौतमबुद्ध नगर ट्रैफिक पुलिस ने 27 नवंबर 2025 को दोपहर 1 बजे से 4 बजे तक कई प्रमुख रूट्स पर आंशिक डायवर्जन लागू किया है। दिल्ली-DND फ्लाईओवर से विश्वकर्मा रोड होते हुए परी चौक तक आवाजाही बाधित रहेगी।
ये भी पढ़ेंः Apple Layoff: आईफ़ोन बनाने वाली कंपनी ने दर्जनों कर्मचारियों को क्यों निकाला?
नोएडा में सबसे ज्यादा प्रभावित रहने वाले रूट
- चिल्ला और DND से फिल्म सिटी रूट
- महामाया फ्लाईओवर
- जीरो पॉइंट से नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे
- सोरखा सेक्टर-113 से सेक्टर-79 जंक्शन
- सेक्टर-78 टी-पॉइंट
- सोरखा सेक्टर-113 से पर्थला राउंडअबाउट
- सेक्टर-71 अंडरपास (विश्वकर्मा मार्ग)
- बरौला हनुमान मंदिर यू-टर्न
- सेक्टर-60 अंडरपास
- नोएडा एलिवेटेड रोड
ये भी पढ़ेंः Greater Noida: जेकेजी पाल्म सोसाइटी के सीनियर सिटीजन ग्रुप ने वृद्धा आश्रम में बुजुर्गों का मनाया जन्मदिन
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अनुरोध किया है कि इस दौरान जरूरी हो तभी इन रूट्स पर निकलें और वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें जिससे जाम से बचा जा सके।
