20 May Ka RASHIFAL:क्या कहते हैं आपके सितारे ?

Yours राशि
Spread the love

आर्चाय वीरेश्वर शास्त्री(वाराणसी)

आज 20 मई दिन शनिवार..इन 4 राशियों को हो सकता है भरपूर धन लाभ..जानिए 12 राशियों का हाल.. आचार्य वीरेश्वर शास्त्री से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 मई का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। 

मेष राशि((Aries)– मेष राशि वालों का भाग्‍य आज साथ देगा और कार्यक्षेत्र में भी आपके पक्ष में कुछ परिवर्तन हो सकते हैं और इससे आपको ऑफिस के काम करने में आसानी होगी। आपको देखकर कुछ लोगों का मूड खराब हो सकता है। आपको दूसरों की मदद करने में भी अच्‍छा लगता है। आपको दूसरों की मदद करने से सकून मिलता है इसलिए आज का दिन परोपकार में व्यतीत होगा। आप अपने अच्‍छे व्‍यवहार से माहौल को खुश कर पाएंगे।

वृष राशि (Tauras) आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोड़ा सोच समझकर आगे बढ़ना आज आपके लिए उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के लोगों को जरूरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए।  आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे।  आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नई योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी। अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। 

मिथुन राशि (Gemini)
आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। स्वास्थ्य में गिरावट आ सकती है, जिस कारण मन अशांत रहेगा। किसी नए काम की शुरुआत आज न करें। वाहन चालने में सावधानी बरतें। व्यर्थ के वाद-विवाद से दूर रहें। आज अकास्मिक दुर्घटना आपके साथ घट सकती है।

कर्क राशि (Cancer) कर्क राशि वालों का भाग्‍य साथ देगा और आपको उत्तम आर्थिक स्थिति की प्राप्ति होगी और अकस्मात बड़ी मात्रा में धन की प्राप्ति कराकर कोष में वृद्धि होगी। व्यावसायिक योजनाओं को गति मिलेगी। राज्य मान प्रतिष्ठा की वृद्धि होगी। शीघ्रता व भावुकता में आकर कोई निर्णय न लें।

सिंह राशि (Leo) आज का दिन आपके लिए अच्छा होगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कोई पुराना केस खत्म होगा और विरोधी परास्त होंगे। आप आज व्यापार मे बड़ा निवेश कर सकते हैं, किसी विशेष व्यक्ति से आपका मिलना होगा, जिससे आगामी समय मे आपको लाभ होगा।

कन्या राशि (Virgo) आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा।  कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें।  किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी।  आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुड़ी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। 

तुला राशि (Libra) आज आप बाहर की यात्रा आदि पर न जाएं। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। वाहन चलाते समय थोड़ा संभलकर चलें। परिवार में किसी से आज आपको मदद प्राप्त होगी। किसी नए कार्य की रूप-रेखा व्यापार के लिए बन सकती है। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) वृश्चिक राशि के लोगों का दिन शुभ है और आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होकर धन, सम्मान, यश, कीर्ति की वृद्धि होगी। आपका कोई रुका कार्य संपन्‍न होगा। वाणी पर संयम न रखने से विपरीत परिस्थितियों का सामना करना पड़ सकता है और आपको इसमें लाभ होगा। रात्रि में परिवार के लोगों के साथ सैर सपाटे में बिजी रहेंगे।

धनु राशि (Sagittarius)
आज का दिन आप कोई नया व्यापार आदि शुरू कर सकते हैं। अच्छे लोगों से आज आपका संपर्क बनेगा। नौकरी आदि के क्षेत्र में सम्मान बढ़ेगा। किसी पुराने विवाद से आज आप मुक्ति पाएंगे। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम होंगे। धार्मिक यात्रा पर भी आप जा सकते हैं।

मकर राशि (Capricorn)
मकर राशि के लोगों के लिए लाभ का दिन है और आपको आज भौतिक सुखों के मामले में लाभ होगा। आपके जीवन में आराम की चीजें बढ़ेंगी और आपकी आय में वृद्धि होगी। मन के अनुकूल लाभ होने से मन प्रसन्‍न होगा। आर्थिक स्थिति पहले की तुलना में बेहतर होगी। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी और आपके पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण होंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें, वाहन अकस्मात खराब हो जाने से खर्च बढ़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है।  आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं, उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।  जीवनसाथी के साथ गलतफहमियां ख़त्म होंगी। लवमेट आज रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। 

मीन राशि (Pisces) आज आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क में आने से आपका कोई बहुत पुराना काम पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम आज आप शुरू न करें। कार्य क्षेत्र में किसी पर अत्यधिक विश्वास करना आपके लिए नुकसान पहुंचा सकता है। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

Disclaimer- इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना, उपयोगकर्ता महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिकत, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।

READ: Aaj ka rashifal-dainik rashifal-Rashifal-rashifal 2023-aaj ki shubh disha-aaj ka rahu kaal-guruwar ka rashifal-rashifal today-hindi rashifal-May 2023 rashifal-20 rashifal-20 May 2023 ka rashifal-rashifal 20 May 2023