Times Now: ‘टाइम्स नाउ’ में एक मंझे हुए एंकर की एंट्री हुई है। नाम है श्रेया ढौंडियाल। श्रेया ढौंडियाल को ‘नेशन वांट्स टू नो’ (Nation Wants to Know) शो की कमान सौंपी गई है। शो की टाइमिंग है शाम 7 बजे, सोमवार से शुक्रवार।
ये भी पढ़ें: Vikram Bhargava: पत्रकार, फिल्ममेकर विक्रम भार्गव का निधन, साथी पत्रकारों में शोक की लहर

आपको बता दें, मूल रूप से उत्तराखंड की रहने वालीं श्रेया ढौंडियाल का जन्म उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हुआ है। उनके पिता आर्मी में रहे हैं। श्रेया ढौंडियाल को पत्रकारिता के क्षेत्र में काम करने का करीब 20 साल का अनुभव है। श्रेया ढौंडियाल ने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत ‘जी न्यूज’ (Zee News) से की थी।

हालांकि, यहां उनका सफर काफी कम (लगभग एक साल) ही रहा। इसके बाद वह ‘एबीपी’ (ABP) में चली गईं और करीब दो साल वहां अपनी जिम्मेदारी निभाई। ‘एबीपी’ के बाद वह ‘सीएनएन न्यूज18’ से जुड़ गईं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो उन्होंने दिल्ली में ‘लेडी श्रीराम कॉलेज’ (LSR) से हिस्ट्री में ऑनर्स की पढ़ाई की है।
इसके अलावा ‘इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मास कम्युनिकेशन’ (IIMC) से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया है। अब तक के करियर में उन्हें बेस्ट रिपोर्टर और बेस्ट डॉक्यूमेंट्री समेत तमाम पुरस्कारों से नवाजा जा चुका है।
ख़बरी मीडिया की तरफ से श्रेया ढौंडियाल को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।
