Vastu Tips: इन 5 पेड़ों पर बांधें कलावा..पलट जाएगी किस्मत!

Vastu-homes
Spread the love

नीलम सिंह चौहान, ख़बरीमीडिया

Vastu Tips: सनातन धर्म में कलावा बांधने की परंपरा सदियों पुरानी है, कलावे को पवित्र रक्षा सूत्र के रूप में भी जाना जाता है। वहीं, हिन्दू धर्म में पेड़ को कलावा बांधने से शुभता का आगमन होता है, और व्यक्ति को कई लाभ की प्राप्ति होती है। ऐसे में जानिए कि वो 5 पेड़ पौधे कौन कौन से हैं जिनमें कलावा बांधना शुभ माना जाता है:

केले का पेड़
मान्यता के अनुसार केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, ऐसे में यदि केले के पेड़ की पूजा के साथ कलावा बांध देते हैं,तो इससे भगवान विष्णु की कृपा सदैव आपके ऊपर बनी रहती है। वहीं, मां लक्ष्मी जी भी प्रसन्न होती है।

Pic: Social Media

शमी का पौधा
शमी माना जाता है कि भगवान शनि देव जी को बहुत ही ज्यादा प्रिय है। शनि देव की कृपा पाना चाहते हैं और शनि दोष से मुक्त होना चाहते हैं तो शमी के पौधे को आप घर में लगा सकते हैं। वहीं, इसके पेड़ में कलावा बांधना अत्यंत शुभ भी माना जाता है। और राहु का दुष्प्रभाव कम होने लगता है।

Pic: Social Media

बरगद का पेड़
बरगद के पेड़ की पूजा का शास्त्रों में एक विशेष विधान हैं, वट सावित्री व्रत के दौरान भी बरगद के पेड़ की पूजा करने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। माना जाता है कि बरगद के पेड़ की पूजा के बाद उसे कलावा बांधने से सुहाग को रक्षा होती है और अकाल मौत योग भी टल जाता है। बरगद के पेड़ को कलावा बांधने से यमराज की कृपा प्राप्त होती है।

Pic: Social Media

तुलसी का पौधा
तुलसी का पौधा अत्यंत पवित्र माना जाता है। वहीं, घर घर में तुलसी के पूजने का रिवाज है। तुलसी पूजा से न सिर्फ घर में मां लक्ष्मी का वास होता है, बल्कि वास्तु दोष भी दूर हो जाता है। ऐसे में तुलसी के आगे दीपक जरूर जलाएं और तुलसी में कलावा बांधे। इससे नेगेटिविटी दूर हो जाती है।

Pic: Social Media

पीपल का पेड़
पीपल के पेड़ में विष्णु, ब्रह्मा, और भगवान शिव सहित कई सारे देवी देवताओं का वास होता है। शास्त्रों में पीपल के पेड़ की पूजा का विधान का है। ऐसे में मंगलवार के दिन पीपल के पेड़ में कलावा बांध देते हैं तो इससे घर के चारों ओर पॉजिटिविटी आती है।

यह भी पढ़ें: घर के मंदिर में भूलकर भी ना रखें ऐसी मूर्ति

Pic: Social Media

READ: khabrimedia, Latest Greater Noida News,Greater noida news, Noida Extension news, greater noida Society News – Top news-Latest Noida news-latest Noida extension news-latest Delhi Ncr news- Big news of today-Daily News-Greater Noida Society news-Greater Noida News in Hindi