Yamuna Expressway

Yamuna Expressway पर सफ़र करने वाले..ज़्यादा जेब कटने वाली है

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट दिल्ली NCR नोएडा
Spread the love

Yamuna Expressway पर सफर करने वाले यह खबर जरूर पढ़ लें

Yamuna Expressway: यमुना एक्सप्रेसवे पर सफर करने वाले लोगों के लिए बड़ी और जरूरी खबर है। आपको बता दें कि यमुना एक्सप्रेसवे पर अब 1 अक्तूबर से सफर महंगा हो जाएगा। महीने की पहली तारीख से नई टोल दरें (New Toll Rates) लागू हो जाएंगी। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (Yida) ने दोपहिया से लेकर बड़े वाहनों पर लगने वाले टोल में पांच से 12 फीसदी तक वृद्धि कर दी है। नई दरों के अनुसार मोटरसाइकिल, तीन पहिया और ट्रैक्टर के लिए 247.5 रुपये टोल लगेगा।

ये भी पढ़ेंः Noida-ग्रेटर नोएडा..अगले 50 साल तक नहीं लगेगा जाम..ऐसा तैयार हो रहा है धाँसू प्लान

Pic Social media

यीडा की 82वीं बोर्ड बैठक में यमुना एक्सप्रेसवे (Yamuna Expressway) के टोल की नई दरें लागू करने का निर्णय लिया गया। आपको बता दें कि इससे पहले साल 2021-22 में दरें बढ़ाई गई थी।
कार, जीप, हल्के वैन के लिए 486.75 रुपये, हल्के व्यावसायिक वाहन (Commercial Vehicles) और मिनी यान के लिए 759 रुपये, बस व ट्रक के लिए 1542.75 रुपये, भारी निर्माण कार्य की मशीनों के लिए 2186.25 रुपये और विशाल आकार के वाहन के लिए 3027.75 रुपये टोल देने होंगे। यह टोल ग्रेटर नोएडा से आगरा तक के बीच का होगा।

ये भी पढ़ेंः Traffic Challan: बाइक या स्कूटी चलाने वाले..जल्दी से ये ख़बर पढ़ लीजिए

प्राधिकरण का दावा है कि टोल वृद्धि के लिए जेपी इंफ्राटेक द्वारा 2022-23 में दिए गए प्रस्ताव की दरों को ही 2024-25 में लागू किया जा रहा है। इससे एक्सप्रेस वे पर सफर करने वालों पर ज्यादा भार नहीं पड़ेगा। साथ ही यमुना एक्सप्रेसवे पर यमुना सिटी की फिल्म सिटी के लिए 4 जगहों पर इंटरचेंज बनेंगे। वहीं एयरपोर्ट के पास कन्वेंशन सेंटर भी बनाया जाएगा।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करें https://whatsapp.com/channel/0029VaBE9cCLNSa3k4cMfg25

यमुना सिटी को आधुनिक और स्मार्ट बनाने की योजना

यीडा की 82वीं बोर्ड बैठक में किसानों के बकाया पैसे का मुद्दा पर भी बात हुई। इसको लेकर काफी विवाद भी रहा है। बैठक में यमुना सिटी का विकास कैसे हो इस पर भी चर्चा हुई। यमुना सिटी को आधुनिक, स्मार्ट और पर्यावरण के अनुकूल बनाने की योजना है। इस परियोजना में सरकार विकास के साथ ही रोजगार के नए अवसर उपलब्ध कराने पर काम कर रही है।