अबकी बार..10 लाख पार..डॉ. महेश शर्मा के समर्थन में पूर्व विधायक सतबीर गुर्जर ने बुलंद की आवाज़

ग्रेटर नोएडा- वेस्ट चुनाव 2024 दिल्ली NCR नोएडा राजनीति

Noida: लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार बीजेपी की तरफ से चुनावी मैदान में डॉक्टर महेश शर्मा (Dr. Mahesh Sharma) हैं। सांसद डॉक्टर महेश शर्मा क्षेत्र के विकास के लिए हर संभव प्रयास करते हैं और यही वजह है कि पिछले 10 दसों में गौतमबुद्ध नगर ने विकास का नया अध्याय लिखा जा चुका है। सांसद डॉक्टर शर्मा लगातार शहरों के साथ साथ गांवों का भी दौरा कर लोगों की समस्या सुन रहे हैं। अपने सांसद के आगमन से लोगों में काफी खुशी का माहौल है।

ख़बरीमीडिया के Whatsapp ग्रुप को फौलो करने के लिए tau.id/2iy6f लिंक पर क्लिक करें

ये भी पढ़ेंः गौतमबुद्ध नगर के विकास के लिए आपका साथ ज़रूरी है: डॉ. महेश शर्मा

Pic Social Media

गौतमबुद्ध नगर (Gautam Buddha Nagar) से बीजेपी (bjp) उम्मीदवार डॉ. महेश शर्मा ने जनसंपर्क अभियान के दौरान कहा कि आज के समय में गौतमबुद्ध नगर ने अपनी विश्वस्तरीय पहचान बनाई हुई है। यह केवल भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में ही संभव हो पाया है। । अगर यह दोनों नहीं होते तो आज देश विकास के पथ पर इतना तेजी से आगे न निकल पाता। इस दौरान पूर्व विधायक सतवीर गुर्जर (Satveer Gurjar) ने कहा कि इस क्षेत्र की जनता को अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए। अबकी बार इतिहास बनाना है। महेश शर्मा को अधिक से अधिक मतदान कर 10 लाख वोटो से जीतना है।

ये भी पढ़ेंः Greater Noida: दादरी विधायक तेजपाल नागर की जनता से अपील..कहा- डॉ. महेश शर्मा को जरूर दें आशीर्वाद

डॉ. महेश शर्मा ने गांव चौड़ा रघुनाथपुर, सेक्टर-49, आगाहपुर, सेक्टर-45, सेक्टर-39, निठारी सेक्टर- 31, मोरना, होशियारपुर, सेक्टर-52, अरावली अपार्टमेंट सेक्टर-52, मेट्रो अपार्टमेंट, सेक्टर-71, सांई अपार्टमेंट सेक्टर-71, बी ब्लाक सेक्टर-71, जनता फ्लैट्स सेक्टर-71 में चुनाव प्रचार किया। गांव रघुनाथपुर में डॉ. महेश शर्मा का त्रिलोक शर्मा, विनोद शर्मा, गुलशन शर्मा, मूलचंद शर्मा और करतार शर्मा सहित अन्य लोगों ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर भव्य स्वागत किया।

ये नेता भी रहे मौजूद

डॉक्टर महेश शर्मा के जनसंपर्क कार्यक्रम अभियान के दौरान फोनरवा अध्यक्ष योगेन्द्र शर्मा, राकेश शर्मा, सांसद प्रतिनिधि संजय बाली, मण्डल अध्यक्ष कल्लू सिंह, किसान मोर्चा अध्यक्ष ओमवीर अवाना, चन्दगी राम यादव, महेश अवाना, गणेश जाटव, उमेश त्यागी, गोपाल गौड़, निर्मल सिंह, उम्मेद अग्रवाल, त्रिलोक शर्मा, रविकांत मिश्रा, गोपाल गौड़, रिंकू नम्बरदार, परमिंदर बैरागी और अभित बैरागी समेत काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।