आज से Google का ये सर्विस हो रहा बंद..जल्दी से ट्रांसफ़र लें अपना डेटा

TOP स्टोरी Trending

Google: गूगल को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। आपको बता दें कि गूगल लोगों को कई तरह की सर्विस देता है। अगर आप स्मार्टफोन (Smartphone) या लैपटॉप (Laptop) का यूज करते हैं तो यह खबर जरूर पढ़ लीजिए। बता दें कि 2 अप्रैल से गूगल अपनी एक जरूरी सर्विस बंद करने जा रहा है। अगर आप भी इस सर्विस का उपयोग करते हैं तो आपको अपना डेटा सेफ कर लेना चाहिए।
ये भी पढ़ेंः CBSE ने दिल्ली के इन टॉप स्कूलों की मान्यता रद्द की..देखिए लिस्ट

Pic Social Media

गूगल 2 अप्रैल से अपनी पॉडकॉस्ट सर्विस (Podcast Service) को बंद कर रहा है। कंपनी की ओर से इसका ऐलान 2023 में सितंबर महीने में ही कर दिया गया था। आज इसकी डेडलाइन खत्म हो रही है। आज यानी 2 अप्रैल 2024 के बाद आप इसका उपयोग नहीं कर पाएंगे।

गूगल की ओर से बताया गया है कि अगर आप गूगल पॉडकास्ट (Google Podcasts) का उपयोग करते हैं और इसमें आपका डेटा है तो आप इसे तुरंत यू-ट्यूब म्यूजिक पर ट्रांसफर कर दें। गूगल के अनुसार यूजर्स मार्च 2024 तक ही पॉडकास्ट का प्रयोग कर सकते थे जबकि वहीं जुलाई 2024 तक इसके यूजर्स मेंबरशिप को ट्रांसफर कर सकेंगे।

ये भी पढ़ेंः UBER से सफ़र करने वाले पहले ये ज़रूरी ख़बर पढ़ लीजिए

जानिए कैसे करें डेटा ट्रांसफर

इसके लिए सबसे पहले आपको अपने गूगल पॉडकॉस्ट ऐप पर विजिट करना होगा।
यहां आपको स्क्रीन के टॉप पर आने वाले एक्सपोर्ट सब्सक्रिप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
अब आपको एक्सपोर्ट टू यूट्यूब म्यूजिक का ऑप्शन दिखेगा।
अब आपको इसमें एक्सपोर्ट ऑफ्शन को सेलेक्ट करना होगा।
अब आपको कंटीन्यू के ऑप्शन पर सेलेक्ट करना होगा।
अगर आप अपना सब्सक्रिप्शन देखना चाहते हैं तो आपको Go to Library के ऑप्शन पर टच करना होगा।
अगर आप अपना डेटा ट्रांसफर करते हैं तो इसमें थोड़ा समय लग सकता है। सिर्फ यहीं नहीं आपको इस बात का भी ध्यान रखना होगा कि सभी पॉडकॉस्ट यूट्यूब म्यूजिक पर ट्रांसफर नहीं होंगे। जो पॉडकॉस्ट ट्रांसफर नहीं होगा उसके साइड में आपको “Content is unavailable” लिखा हुआ मिलेगा।