Jharkhand के सीएम हेमंत सोरेन ने कहा, ‘झारखंड की मेरी माताएं-बहनें आज सशक्त हो रही हैं।
Jharkhand News: विश्व बैंक (World Bank) ने झारखंड की जोहार परियोजना (Johar Project) को ग्रामीण अर्थव्यवस्था में क्रांतिकारी परिवर्तन का प्रतीक बताते हुए इसकी सराहना की है। इस परियोजना के तहत महिला (Woman) नेतृत्व वाले 21 फार्मर प्रोड्यूसर ऑर्गनाइजेशन (एफपीओ) ने मात्र चार वर्षों में 21 मिलियन अमेरिकी डॉलर का टर्नओवर हासिल किया है। सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा कि झारखंड की माताएं-बहनें सशक्त होकर आगे बढ़ रही हैं। पढ़िए पूरी खबर…

विश्व बैंक ने सराहा महिला नेतृत्व
विश्व बैंक (World Bank) ने अपने X पोस्ट में रांची के कांके की प्रोड्यूसर ग्रुप की चेयरपर्सन आशा देवी और उनके जैसी हजारों महिलाओं की उपलब्धियों को रेखांकित किया। इन महिलाओं ने जोहार परियोजना के तहत ग्रामीण अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी है। विश्व बैंक ने कहा कि महिलाओं में निवेश न केवल उनके जीवन को बेहतर बनाता है, बल्कि पूरे कृषि और खाद्य प्रणाली में सकारात्मक बदलाव लाता है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand की महिलाओं के लिए खुशखबरी, इस योजना के तहत जल्द खातों में आएंगे 2500 रुपए
सीएम सोरेन ने क्या लिखा?
सीएम हेमंत सोरेन (CM Hemant Soren) ने विश्व बैंक के पोस्ट को रीपोस्ट करते हुए लिखा, ‘झारखंड की मेरी माताएं-बहनें आज सशक्त हो रही हैं। आप सभी आगे बढ़ते रहें, आपका यह बेटा और भाई हमेशा आपके साथ है।’ उन्होंने जोहार परियोजना की सफलता को ग्रामीण महिलाओं की मेहनत और समर्पण का परिणाम बताया। सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार महिलाओं को और सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है और इस दिशा में नई योजनाएं शुरू की जाएंगी।
जोहार परियोजना महिलाओं का सशक्तीकरण
जोहार परियोजना (Johar Project) ने झारखंड में ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है। इस परियोजना के तहत महिलाओं को कृषि और संबंधित गतिविधियों में प्रशिक्षण, बाजार तक पहुंच और वित्तीय संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। परिणामस्वरूप, महिलाएं उत्पादक समूहों का नेतृत्व कर रही हैं और अपने उत्पादों को राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंचा रही हैं। आशा देवी जैसे नेतृत्वकर्ताओं ने स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन और आर्थिक विकास को बढ़ावा दिया है।
ये भी पढ़ेंः Jharkhand सरकार का बड़ा फैसला, पेंशनधारियों को अब मिलेगी 3 महीने की बकाया पेंशन
झारखंड बना मॉडल राज्य
विश्व बैंक (World Bank) की सराहना से झारखंड की ग्रामीण महिलाओं की मेहनत को वैश्विक पहचान मिली है। यह परियोजना न केवल आर्थिक विकास को बढ़ावा दे रही है, बल्कि सामाजिक समानता और महिला सशक्तीकरण को भी प्रोत्साहित कर रही है। जोहार परियोजना के तहत हासिल उपलब्धियां झारखंड को ग्रामीण अर्थव्यवस्था और महिला नेतृत्व के क्षेत्र में एक मॉडल राज्य के रूप में स्थापित कर रही हैं।
