2023 में ये खिलाड़ी बना सिक्सर किंग, रोहित-सूर्या भी रह गए पीछे

क्रिकेट WC खेल

Mohammad Wasim: साल 2023 में भारतीय टीम का प्रदर्शन लाजवाब रहा है चाहे वो टेस्ट में हो या वनडे विश्वकप। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया (Team India) ने वनडे विश्वकप में बेहतरीन खेल दिखाया और भले ही फाइनल में टीम को हार मिली हो लेकिन रोहित शर्मा ने अपनी कप्तानी और तेज बल्लेबाजी से सबका मन मोह लिया लेकिन रोहित शर्मा साल 2023 में सिक्सर किंग बनते बनते रह गए।
ये भी पढ़ेंः ऑस्ट्रेलिया में पाक गेंदबाजों ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, फ्री में दे दिए 52 रन

Pic Social Media

दरअसल इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड भारत के रोहित शर्मा के नाम है। शर्मा ने विश्व कप 2023 में वेस्टइंडीज के क्रिस गेल को पछाड़कर 474 पारियों में 562 छक्कों का अटूट रिकॉर्ड बनाया। रोहित से पहले सबसे अधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम था जिन्होंने ने कुल 553 छक्के लगाए थे।

लेकिन रोहित शर्मा इस साल सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में यूएई के मोहम्मद वसीम (Mohammad Wasim) से पीछे रह गए। मोहम्मद वसीम ने इस साल कुल 98 छक्के लगाए जो रोहित शर्मा के 80 छक्के से आगे है।

Pic Social Media

मोहम्मद वसीम और रोहित शर्मा के बाद सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे नेपाल के कुशल मल्ला जिनके नाम 65 छक्के दर्ज है। इस लिस्ट में शुभमन गिल 58 छक्के लगाकर छठवें और सूर्यकुमार यादव 56 छक्के लगाकर 8वें स्थान पर काबिज है।

2023 में सबसे अधिक छक्के लगाने वाले खिलाड़ी

1-मोहम्मद वसीम-98–यूएई
2-रोहित शर्मा—80–भारत
3-कुशल मल्ला–65–नेपाल
4-डेरिल मिचेल–61–न्यूजीलैंड
5-मिचेल मार्श–60—ऑस्ट्रेलिया
6-शुभमन गिल–58–भारत
7-सिकंदर रजा–57–जिम्बाब्वे
8-सूर्यकुमार यादव–56–भारत
9-आसिफ खान–53–नेपाल
10-कुसल मेंडिस–49–श्रीलंका